Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
युवक की आत्महत्या : जगदलपुर में 19 साल के युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस बालोद में रफ्तार का कहर : कार हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर युवक की आत्महत्या : जगदलपुर में 19 साल के युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस बालोद में रफ्तार का कहर : कार हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर
W 𝕏 f
होम गैजेट्स Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च : नए डिजाइन और पावर…
Samsung Galaxy Z Fold 8 फोल्डेबल फोन
Samsung Galaxy Z Fold 8 फोल्डेबल फोन
गैजेट्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च : नए डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ सैमसंग का सबसे खास फोल्डेबल फोन

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में नया Galaxy Z Fold 8 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। फोन में 16GB RAM, 1TB तक स्टोरेज, AI फीचर्स और नई Flex Titanium Technology दी गई है। Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत ₹1,79,999 रखी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jul 2026, 03:32 PM
गैजेट डेस्क
सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए Galaxy Unpacked इवेंट में नया Samsung Galaxy Z Fold 8 पेश किया है। कंपनी ने इस बार फोन में डिजाइन के साथ-साथ परफॉर्मेंस और कैमरा फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया है। 
नया फोल्डेबल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 4800mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है। Galaxy Z Fold 8 को वाइड-ओपन फोल्डेबल डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें यूजर्स को बड़ा इंटरनल डिस्प्ले और बेहतर मल्टीटास्किंग अनुभव मिलेगा। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से।

Samsung Galaxy Z Fold 8 की कीमत 

Samsung Galaxy Z Fold 8 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपए रखी गई है। वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपए और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,39,999 रुपए है। कंपनी ने फोन पर लॉन्च ऑफर के तहत 5,000 रुपए तक का डिस्काउंट भी दिया है। यह फोल्डेबल फोन ग्रेफाइट, क्रीम और लैवेंडर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके अलावा पिस्ताशियो कलर वेरिएंट सिर्फ ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा। सैमसंग चुनिंदा बाजारों में Galaxy Z Fold 8 की प्री-ऑर्डर सुविधा भी दे रहा है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 5TB क्लाउड स्टोरेज के साथ Google AI Pro का छह महीने का ट्रायल मिलेगा। इसके अलावा Samsung ऑनलाइन स्टोर से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को Samsung Care+ प्लान के साथ शुरुआती तीन महीने का कवरेज बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 के डिस्प्ले फीचर्स

Galaxy Z Fold 8 में कंपनी ने दो डिस्प्ले दिए हैं। फोन में 7.6 इंच की Dynamic AMOLED 2X इंटरनल डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1848x2448 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं बाहर की तरफ 5.5 इंच की Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1972x1248 पिक्सल है और इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन की कवर स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Ceramic 3 से सुरक्षा दी गई है, जबकि रियर पैनल पर Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस को धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग मिली है।
Galaxy Z Fold 8 प्रीमियम फोन

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy Z Fold 8 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ आता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें बेहतर मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स को भी शामिल किया है। कैमरा सेक्शन में Galaxy Z Fold 8 काफी खास है। फोन के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 
इसके साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि इंटरनल डिस्प्ले पर भी 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कंपनी ने इसमें Dual Recording फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर्स फोन के दोनों तरफ से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और कवर स्क्रीन पर लाइव प्रीव्यू देख सकते हैं। इसके अलावा नया My FanCam फीचर किसी खास सब्जेक्ट को अपने आप ट्रैक करता है और वीडियो फ्रेम को बेहतर तरीके से एडजस्ट करने में मदद करता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 4800mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth v6, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प मिलते हैं। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Galaxy Z Fold 8 में कंपनी ने नया वाइड-ओपन डिजाइन पेश किया है। फोन की कवर स्क्रीन 10:16 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है, जिससे मैसेज, वीडियो और अन्य कंटेंट को जल्दी एक्सेस किया जा सकता है। वहीं इंटरनल डिस्प्ले 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है, जो वीडियो देखने, गेमिंग और पढ़ने के लिए बेहतर अनुभव देती है। सैमसंग ने इसमें नई Flex Titanium Technology का इस्तेमाल किया है। कंपनी के अनुसार इसमें टाइटेनियम-अलॉय फिल्म और टाइटेनियम प्लेट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोन को मजबूत बनाए रखते हुए इसे ज्यादा स्लिम डिजाइन दिया जा सका है।

Galaxy Z Fold 8 के डायमेंशन

अनफोल्ड होने पर Galaxy Z Fold 8 की लंबाई 123.9mm, चौड़ाई 161.4mm और मोटाई 4.5mm है। फोल्ड करने पर इसकी मोटाई 9.7mm हो जाती है। फोन का वजन करीब 201 ग्राम है। IP48 रेटिंग के कारण यह पानी और धूल से सामान्य सुरक्षा भी प्रदान करता है। कुल मिलाकर Samsung Galaxy Z Fold 8 प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में कंपनी का नया फ्लैगशिप मॉडल है, जिसमें दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा, AI फीचर्स और मजबूत डिजाइन को प्राथमिकता दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें