Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर संभाग सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत…
तिल बुआई के दौरण किसान की मौत
तिल बुआई के दौरण किसान की मौत
बिलासपुर संभाग

सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश  

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी नवापारा में एक बुजुर्ग किसान की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में किसान का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने में गैंती धंसी हुई मिली, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 12:43 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:47 AM
सरसीवां
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी नवापारा में एक बुजुर्ग किसान की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में किसान का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने में गैंती धंसी हुई मिली, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। तिल की बुआई के लिए खेत गया था 

तिल की बुआई करने गए थे किसान 

किसान मृतक किसान की पहचान ग्राम जुनवानी नवापारा निवासी तुलसीदास टंडन (70 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तुलसीदास शुक्रवार सुबह रोज की तरह अपने खेत में काम करने के लिए निकले थे। वह खेत में तिल की बुआई करने गए थे। परिजनों ने बताया कि देर शाम तक जब तुलसीदास घर वापस नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाकों और खेतों में उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन खेत की ओर पहुंचे। खेत में खून से लथपथ मिला शव खेत में पहुंचने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।  

खेत में खून से लथपथ मिला शव

घटना की जानकारी मिलते ही भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया। 

भटगांव थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची 

फोरेंसिक टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वहीं डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल और आसपास के इलाकों की जांच की गई, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें। जमीन विवाद समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस जमीन विवाद समेत कई अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास

गांव में शोक और आक्रोश का माहौल 70 वर्षीय किसान की हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने के लिए सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें