Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विदेश ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका से बढ़ी चिंता, सऊदी…
ट्रंप और सऊदी प्रिंस की बातचीत
ट्रंप और सऊदी प्रिंस की बातचीत
विदेश

ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका से बढ़ी चिंता, सऊदी क्राउन प्रिंस ने ट्रंप से की बात

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। उन्होंने ईरान के खिलाफ संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर चिंता जताई और तनाव कम करने की अपील की। वहीं, ईरान ने हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जबकि कतर समेत कई देश मध्यस्थता की कोशिश में जुटे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 05:24 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 10:29 AM
अमेरिका
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर मध्य-पूर्व की राजनीति को गरमा दिया है। संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की खबरों के बीच सऊदी अरब भी सक्रिय हो गया है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत कर ईरान के खिलाफ संभावित बड़े हमले को लेकर चिंता जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बातचीत में सऊदी अरब ने अमेरिका की सैन्य योजना को लेकर जानकारी मांगी और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने की अपील की। दो अमेरिकी अधिकारियों और मामले से जुड़े एक सूत्र ने इस फोन कॉल की पुष्टि की है।

अमेरिकी हमले की तैयारी को लेकर सऊदी अरब चिंतित 

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ईरान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हुए ईरानी मिसाइल हमले और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के बाद ट्रंप प्रशासन ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों का दावा है कि सऊदी अरब ने अमेरिका की इस रणनीति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप से तनाव बढ़ाने वाली किसी भी कार्रवाई से बचने की अपील की है। हालांकि, इस मामले पर व्हाइट हाउस और वॉशिंगटन स्थित सऊदी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

सऊदी रक्षा मंत्री ने भी दिया बातचीत का संकेत 

इससे पहले सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की थी। बैठक में उन्होंने साफ संकेत दिए कि सऊदी अरब ईरान के साथ विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने और क्षेत्र में तनाव कम करने के पक्ष में है। बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, सऊदी पक्ष ने क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया।

इरान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

वहीं, ईरान ने अमेरिका को कड़े जवाब की चेतावनी दी है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो इजरायल और खाड़ी देशों के ऊर्जा तथा महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया जा सकता है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी अरब और तुर्की के विदेश मंत्रियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अमेरिका या इजरायल की किसी भी सैन्य कार्रवाई और उसमें क्षेत्रीय देशों की भागीदारी का ईरान जवाब देगा। 

कतर समेत कई देश कर रहे मध्यस्थता 

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए कई देश हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी अरब के अलावा कतर, UAE, तुर्की और पाकिस्तान भी अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का रास्ता तलाश रहे हैं। कतर ने ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ओमान के अधिकारियों से बातचीत की है। इन प्रयासों का उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते संकट को कम करना और क्षेत्र में सैन्य टकराव को रोकना है। फिलहाल दुनिया की नजरें अमेरिका और ईरान के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। अगर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है तो इसका असर पूरे खाड़ी क्षेत्र और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें