Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बालोद सौतन की हत्या : रोज-रोज के झगड़े से तंग महिला ने …
बालोद सौतन हत्याकांड
बालोद सौतन हत्याकांड
बालोद

सौतन की हत्या : रोज-रोज के झगड़े से तंग महिला ने आधी रात गला रेतकर की हत्या

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सौतन के साथ रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर एक महिला ने आधी रात सो रही सौतन की खाट के पाये से हमला कर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jul 2026, 03:12 PM
बालोद

बालोद। बालोद जिले के नेवारीकला गांव में घरेलू विवाद ने सोमवार रात खूनी रूप ले लिया। सौतन के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद और रोज-रोज के झगड़ों से परेशान एक महिला ने आधी रात अपनी सौतन की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले सो रही महिला पर खाट के पाये (खुले) से ताबड़तोड़ वार किए और जब वह गंभीर रूप से घायल होकर निढाल हो गई तो धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खेत की ओर भाग गई। घटना का खुलासा तब हुआ, जब रात करीब तीन बजे पति की नींद खुली और उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा कि उसकी दूसरी पत्नी खून से लथपथ मृत पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रोज-रोज के विवाद ने ले ली एक महिला की जान

पुलिस के अनुसार घटना बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीकला गांव की है। यहां रहने वाली अमृत बाई साहू और उसकी सौतन दया बाई साहू के बीच पिछले काफी समय से घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के लोगों और ग्रामीणों के मुताबिक दोनों महिलाओं के बीच अक्सर कहासुनी होती थी, जो कई बार गंभीर झगड़े का रूप ले लेती थी। आए दिन होने वाले विवाद के कारण घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहता था। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश और मानसिक तनाव के चलते आरोपी ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

सोते समय किया हमला, बचने का नहीं मिला मौका

सोमवार देर रात जब पूरा परिवार अपने-अपने कमरों में सो रहा था, तभी आरोपी अमृत बाई चुपचाप उस कमरे में पहुंची, जहां उसकी सौतन दया बाई सो रही थी। उसने पहले खाट के पाये (खुले) से महिला के सिर और शरीर पर कई वार किए। अचानक हुए हमले से दया बाई संभल भी नहीं सकी। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घर से निकलकर खेत की ओर चली गई, ताकि किसी को उस पर तत्काल शक न हो।

पति की खुली नींद तो उड़े होश

रात करीब तीन बजे पति चिम्मन साहू की नींद खुली तो उसने देखा कि उसके साथ सो रही अमृत बाई बिस्तर पर नहीं थी। पहले उसने सोचा कि वह किसी काम से बाहर गई होगी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर वह उसे तलाशते हुए दूसरे कमरे में पहुंचा। कमरे में प्रवेश करते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दया बाई का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था और पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। घटना देखकर वह बदहवास हो गया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

फोरेंसिक जांच में खुला हत्या का राज

ग्रामीणों की सूचना पर कोटवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बालोद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच के दौरान मिले सबूत और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक अमृत बाई पर गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में कबूल किया जुर्म

पुलिस पूछताछ में अमृत बाई ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि दया बाई के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था। आए दिन होने वाले झगड़ों और मानसिक तनाव से वह बेहद परेशान हो चुकी थी। इसी गुस्से में उसने रात के समय वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए जा रहे हैं।

जेल भेजी गई आरोपी, जांच जारी

बालोद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे नेवारीकला गांव में सनसनी और शोक का माहौल है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें