Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Lover Couple Dies by Suicide in Surajpur: जंगल में एक ही पेड़ पर मिले शव,जांच में जुटी पुलिस Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Lover Couple Dies by Suicide in Surajpur: जंगल में एक ही पेड़ पर मिले शव,जांच में जुटी पुलिस Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस
W 𝕏 f
होम धमतरी SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक म…
Fake entry in the passbook
Fake entry in the passbook
🔴 BREAKING धमतरी

SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार

SBI Kiosk Fraud: धमतरी के ग्राम कोर्रा में SBI कियोस्क संचालक पर ग्रामीण ग्राहकों की करीब 1.75 करोड़ रुपये की रकम खातों में जमा नहीं करने का आरोप है। शिकायत के बाद संचालक फरार है और पुलिस बैंक रिकॉर्ड व लेनदेन की जांच कर उसकी तलाश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
25 Aug 2026, 03:52 PM
धमतरी
SBI Kiosk Fraud: धमतरी जिले के ग्राम कोर्रा में संचालित एसबीआई कियोस्क सेंटर से जुड़ा वित्तीय गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। कियोस्क संचालक केशव साहू पर ग्रामीण ग्राहकों की करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि बैंक खातों में जमा नहीं करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा का है।
पुलिस को मिली शिकायतों के अनुसार, कियोस्क संचालक ग्राहकों से उनके बैंक खातों में जमा करने के नाम पर नकद राशि लेता था। आरोप है कि रकम लेने के बाद वह उसे संबंधित खातों में जमा नहीं करता था। ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए उनकी पासबुक में पेन से जमा राशि की एंट्री कर दी जाती थी। इससे लोगों को लगता रहा कि उनकी रकम सुरक्षित रूप से खाते में पहुंच चुकी है।

खाते की जांच करने पर सामने आई गड़बड़ी

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब कुछ ग्राहकों ने अपने खातों की वास्तविक जमा राशि और लेनदेन की जानकारी जांची। बैंक रिकॉर्ड देखने पर पता चला कि पासबुक में दर्ज रकम उनके खातों में जमा ही नहीं हुई थी। इसके बाद प्रभावित ग्राहकों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जानकारी सामने आने के बाद से कियोस्क संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ ही बैंक से संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। 

बैंक रिकॉर्ड और लेनदेन खंगाल रही पुलिस

धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपए की हेराफेरी की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। बैंक खातों, दस्तावेजों और कियोस्क सेंटर से किए गए लेनदेन का रिकॉर्ड एकत्र किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले से कुल कितने खाताधारक प्रभावित हुए हैं। दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड की जांच के बाद ही वास्तविक राशि और पीड़ितों की सही संख्या स्पष्ट हो पाएगी। 

इससे जुड़ी खबरें...Gaurihar Patwari Bribe: गौरिहार में पटवारी पर ₹2,000 की रिश्वत लेने का आरोप, जांच की उठी मांग

वर्ष 2013 से 2025 के बीच लेनदेन में गड़बड़ी का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गड़बड़ी वर्ष 2013 से 2025 के बीच की बताई जा रही है। आरोप है कि इस अवधि में संचालक ने ग्रामीणों से नकद राशि तो ली, लेकिन उसे उनके बैंक खातों में जमा नहीं किया। इससे पहले मिली शिकायतों में 10 खाताधारकों की 68.35 लाख रुपए से अधिक की रकम फंसे होने की बात सामने आई थी। इसके बाद अन्य खाताधारकों के लेनदेन की जांच का दायरा बढ़ाया गया। प्रारंभिक पड़ताल में अब गड़बड़ी की कुल रकम करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें