Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा
W 𝕏 f
होम धमतरी दाढ़ी बनाने से इनकार पर भड़का विवाद, सैलून संचालक…
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
धमतरी

दाढ़ी बनाने से इनकार पर भड़का विवाद, सैलून संचालक पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में दाढ़ी बनाने से जुड़ा मामूली विवाद मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमले में सैलून संचालक घायल हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय आरोपी चम्मन लाल भारती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करेलीबड़ी में टुकेश्वर उर्फ लालू सेन सैलून चलाता है।

कीर्तिमान रिपोर्ट रोशनी पटेल
22 Aug 2026, 06:51 PM
धमतरी
धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में दाढ़ी बनाने से जुड़ा मामूली विवाद मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमले में सैलून संचालक घायल हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय आरोपी चम्मन लाल भारती को गिरफ्तार कर लिया है।

हमले से हाथ, घुटने और गाल पर चोटें आईं 

अचानक हुए हमले में टुकेश्वर के हाथ, घुटने और गाल पर चोटें आईं। घटना के बाद घायल ने करेलीबड़ी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। 

दाढ़ी बनाने पर हुआ विवाद 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करेलीबड़ी में टुकेश्वर उर्फ लालू सेन सैलून चलाता है। आरोपी चम्मन लाल भारती का उससे दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया। विवाद के दौरान आरोपी ने सब्जी काटने वाले धारदार चाकू से सैलून संचालक पर हमला कर दिया। 

पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के लिए बयान 

जांच के दौरान पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए गए। इसके साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर कृषि मंडी की दीवार के पास छिपाकर रखा गया वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू बरामद किया गया। 

पुलिस ने चाकू जब्त किए 

पुलिस ने चाकू को जब्त कर साक्ष्य के रूप में मामले में शामिल किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी चम्मन लाल भारती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें