Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा कांड : नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्त…
अकलतरा में नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार
अकलतरा में नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा

 कांड : नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 4 फर्जी नोट बरामद

अकलतरा में पुलिस ने नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी देशी शराब दुकान में 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने पहुंचा था। पुलिस ने उसके पास से 500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए, जिनके सीरियल नंबर भी एक जैसे थे। जांच में सभी नोट फर्जी पाए गए। आरोपी ने पूछताछ में नकली नोट रायपुर से लाने की बात कबूली है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 10:45 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 07:27 AM
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से नकली नोट से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक देशी शराब दुकान में नकली 500 रुपये का नोट देकर शराब खरीदने की कोशिश कर रहा था। दुकानदार को नोट पर शक हुआ, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और उसके पास से कई नकली नोट बरामद किए। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को सूचना मिली थी कि अकलतरा स्थित देशी मदिरा दुकान में एक युवक 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब लेने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे के रूप में की है। 

जांच में सभी नोट निकले नकली

वह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दोमुहानी गांव का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद सामान की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 500 रुपये के चार संदिग्ध नोट मिले। पुलिस ने बरामद किए गए नोटों की जांच के लिए उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अकलतरा भेजा। बैंक अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने पर सभी चारों नोट नकली पाए गए। खास बात यह रही कि चारों नोटों पर एक ही सीरियल नंबर दर्ज था, जिससे इनके नकली होने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक नकली नोटों की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि जांच के दौरान उनकी पहचान आसानी से हो गई। 

रायपुर से लाने की बात कबूली

इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर नकली नोटों के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी सत्येन्द्र कुमार कुर्रे ने पुलिस को बताया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लेकर आया था। हालांकि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट किससे प्राप्त किए गए और इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।  पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि नकली नोटों के कारोबार की पूरी कड़ी का खुलासा किया जा सके।

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

मामले में अकलतरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 180 के तहत अपराध क्रमांक 423/2026 दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और नकली नोट उपलब्ध कराने वाले लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें