छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जून 2026 से पुनः खुलेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि इसी दिन से नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 नियमित रूप से शुरू होगा। इससे पहले स्कूल खुलने में देरी की चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। यह अवकाश समाप्त होते ही 16 जून से स्कूलों में पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हो जाएंगी।
शाला प्रवेश उत्सव’ से होगा भव्य स्वागत
स्कूल खुलते ही पूरे प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। नए बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और उत्साहपूर्ण माहौल में किया जाएगा। गांवों और शहरों में मुनादी, रैली और प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने की तैयारी की गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को फ्री किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल प्रदान की जाएगी।
स्कूल परिसरों की तैयारी और व्यवस्थाएं
शिक्षकों और पढ़ाई की नई कार्ययोजना
शिक्षकों से कहा गया है कि वे आगामी तीन महीनों की पढ़ाई की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही लंबित मामलों का समाधान और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों को कक्षा 1 से 10वीं तक की हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की मुफ्त पाठ्यपुस्तकें तय कार्यक्रम के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।
वितरण व्यवस्था और रिजर्व डे की सुविधा
किताबों का वितरण हर दिन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में छात्रों को टोकन नंबर देकर अगले दिन प्राथमिकता से किताबें दी जाएंगी। अस्थायी डिपो में रिजर्व डे की भी व्यवस्था रखी गई है ताकि वितरण प्रभावित न हो।