Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार सीएम हेल्पलाइन 1076 : सीएम हेल्पलाइन में मिल रहा …
राशन कार्ड से लेकर आरसी अपडेट तक—सीएम हेल्पलाइन में मिल रहा त्वरित समाधान
राशन कार्ड से लेकर आरसी अपडेट तक—सीएम हेल्पलाइन में मिल रहा त्वरित समाधान
राज्य सरकार

सीएम हेल्पलाइन 1076 : सीएम हेल्पलाइन में मिल रहा त्वरित समाधान

सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है। बागबाहरा और सरायपाली सहित कई मामलों में राशन कार्ड एवं आरसी बुक में मोबाइल नंबर अपडेट जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ है। अब तक कुल 613 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें 96 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 15 मामलों को उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jun 2026, 10:59 AM
महासमुंद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 9 जून को प्रारंभ किए गए सीएम हेल्पलाइन नम्बर 1076 में नागरिकों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा इन शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया भी तेजी से प्रारंभ कर दी गई है। बागबाहरा ब्लॉक की रंभावती साहू ने 12 जून को 1076 पर कॉल कर राशन कार्ड हेतु शिकायत दर्ज कराई थी। खाद्य विभाग द्वारा मामले का परीक्षण कर प्राथमिक स्तर पर ही समाधान कर दिया गया और 14 जून को उनके नाम राशन कार्ड जारी कर दिया गया।

इसी प्रकार सरायपाली के कुश पटेल ने आरसी बुक में मोबाइल नंबर दर्ज कराने हेतु सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की। परिवहन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया गया।

लाभार्थियों से फीडबैक में संतुष्टि की पुष्टि

इन दोनों आवेदकों से कॉल कर फीडबैक लिया गया, जिसमें उन्होंने की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। इसी तरह अन्य 8 शिकायतों का भी त्वरित निराकरण किया गया है। आज की स्थिति तक कुल 613 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 96 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। हालांकि संबंधित आवेदकों से फीडबैक लेना अभी शेष है। 15 आवेदनों को द्वितीय स्तर के अधिकारियों को प्रेषित किया गया है।

कलेक्टर के सख्त निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें, जिससे लंबित प्रकरणों का समय पर समाधान हो सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें