Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: 500 से अधिक विद्यार्थियों न…
Students perform a cultural dance with the Indian flag at the Namo Seva event(Image Source:CGDPR)
Students perform a cultural dance with the Indian flag at the Namo Seva event(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Seva Sankalp Abhiyan: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर-2 में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय नाट्य मंचन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने संगीत, अभिनय और संवादों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रस्तुत किया। इस दौरान वंदे मातरम की गौरव गाथा पर भरतनाट्यम और कथक की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई।

स
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 03:25 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: जिला मुख्यालय खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर-2 में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय नाट्य मंचन आयोजित किया गया, कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता रही। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीत, अभिनय और भावपूर्ण संवादों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, सार्वजनिक सेवा के अनुभवों और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर आधारित संगीतमय नाटक प्रस्तुत किया।  इस प्रस्तुति में भारतीय कला, संगीत और नाट्य परंपरा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के संदेश को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया,  इसके अतिरिक्त भारत के रंग’ की सांस्कृतिक भावभूमि पर आधारित वंदे मातरम की गौरव गाथा पर भरतनाट्यम , कथक की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी गयी ।

 इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में ‘नमो सेवा– अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय भव्य नाट्य मंचन
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ भरतनाट्यम और कथक की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया

नाट्य मंचन से दिया सेवा और समर्पण का संदेश

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नाटक के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सेवा भाव, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी को प्रस्तुत किया। संगीत और अभिनय के समन्वय से तैयार इस प्रस्तुति ने सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संदेश दिया, ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ के मंचन का प्रमुख उद्देश्य सेवा और समर्पण के विचारों को जनसामान्य तक पहुंचाना तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। 

नाटक से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जनसेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जनभागीदारी, सामूहिक प्रयास और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों को केंद्र में रखकर विद्यार्थियों ने सेवा के व्यापक अर्थ को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह जिला स्तरीय कार्यक्रम सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सेवा के मूल्यों को प्रसारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को देश के सार्वजनिक जीवन, सामाजिक दायित्वों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को समझने के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। 

 इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में ‘नमो सेवा– अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय भव्य नाट्य मंचन
मंचन में विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने कला और संस्कृति की भूमिका को रेखांकित करते हुए यह संदेश दिया कि संगीत एवं नाट्य मंचन जनजागरूकता, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक विचारों के प्रसार के प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर बिसेसर साहू, घम्मन साहू, शशांक ताम्रकार, जैनेन्द्र जंघेल, नीलिमा गोस्वामी, गिरिजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, रामाधार रजक, भावेश कोचर, गोरेलाल वर्मा, वंदना टांडेकर, आयूब सोलंकी, रूपेंद्र रजक और लखन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें