Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी शिवांजय गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल Swine Flu का प्रकोप तेज, भोपाल में बुजुर्ग की मौत के साथ आंकड़ा 3 पर पहुंचा Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी शिवांजय गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल Swine Flu का प्रकोप तेज, भोपाल में बुजुर्ग की मौत के साथ आंकड़ा 3 पर पहुंचा
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार Share Market News: HDFC Bank में बदलाव, नए CEO की…
Leadership change at HDFC Bank (Image Source: AI Genrated)
Leadership change at HDFC Bank (Image Source: AI Genrated)
शेयर बाजार

Share Market News: HDFC Bank में बदलाव, नए CEO की तलाश शुरू जिमी टाटा को मिली जिम्मेदारी

Share Market News: एचडीएफसी बैंक में शीर्ष नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बैंक के मौजूदा एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन ने 29 अगस्त को अपने पद पर दोबारा नियुक्ति की प्रक्रिया से अलग रहने का फैसला किया था। उनका वर्तमान कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त होने वाला है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
13 Sep 2026, 12:05 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Share Market News: एचडीएफसी बैंक में शीर्ष नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बैंक के मौजूदा एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन ने 29 अगस्त को अपने पद पर दोबारा नियुक्ति की प्रक्रिया से अलग रहने का फैसला किया था। उनका वर्तमान कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त होने वाला है।
इसके बाद बैंक के निदेशक मंडल ने नए एमडी और सीईओ के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दो नामों को मंजूरी दी है। यह फैसला बैंक की गवर्नेंस, नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

आरबीआई की मंजूरी के बाद होगा अंतिम फैसला

एचडीएफसी बैंक प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक की श्रेणी में आता है। ऐसे बैंकों में एमडी और सीईओ की नियुक्ति के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी जरूरी होती है।
आरबीआई उम्मीदवारों का मूल्यांकन ‘उपयुक्त एवं उचित’ (Fit and Proper) मानदंडों के आधार पर करता है। इसके बाद ही नियुक्ति को अंतिम मंजूरी दी जाती है। 

जिमी टाटा को मिली अहम जिम्मेदारी

एचडीएफसी बैंक ने अपने निदेशक मंडल में भी बदलाव किया है। बैंक ने पूर्णकालिक निदेशकों की संख्या तीन से बढ़ाकर चार करने का फैसला लिया है। बैंक के चीफ लेंडिंग ऑफिसर जिमी टाटा को तीन साल के लिए पूर्णकालिक निदेशक और कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। जिमी टाटा के पास बैंकिंग क्षेत्र में करीब 35 वर्षों का अनुभव है और वह वर्ष 2013 में एचडीएफसी बैंक से जुड़े थे।

पूर्णकालिक निदेशकों की संख्या बढ़कर चार हुई

बैंक के बोर्ड में अब पूर्णकालिक निदेशकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वर्तमान में उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा, वी. श्रीनिवास रंगन और जिमी टाटा इस टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा बैंक ने वी. श्रीनिवास रंगन को उनके मौजूदा कार्यकाल की समाप्ति के बाद 23 नवंबर से एक साल के लिए फिर से नियुक्त करने का फैसला किया है। 

HDFC बैंक के शेयरों में दिखी तेजी

नेतृत्व बदलाव की खबरों के बीच एचडीएफसी बैंक के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। बैंक के शेयर करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 708 रुपए के स्तर पर बंद हुए।
हालांकि, पिछले एक साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो बैंक के शेयरों में करीब 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

नए CEO के साथ तय होगा चौथे निदेशक का भविष्य

एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि चौथे पूर्णकालिक निदेशक के पद को नए एमडी और सीईओ के कार्यभार संभालने के बाद उनसे चर्चा करके भरा जाएगा। बैंक का कहना है कि यह कदम भविष्य के नेतृत्व विकास और मजबूत उत्तराधिकार योजना (Succession Planning) को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इससे बैंक में नेतृत्व की एक मजबूत श्रृंखला तैयार करने में मदद मिलेगी।

निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी

शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार या विशेषज्ञों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। यह खबर किसी भी तरह की निवेश सलाह नहीं है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें