Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम शिक्षा Signal School Surat: भीख मांगने वाले 45 बच्चों की…
Signal School for Street Children in Surat
Signal School for Street Children in Surat
शिक्षा

Signal School Surat: भीख मांगने वाले 45 बच्चों की बदलेगी जिंदगी, सूरत में शुरू हुआ सिग्नल स्कूल

Signal School Surat: ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने या काम करने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सूरत में ‘सिग्नल स्कूल’ शुरू किया गया है। पहले चरण में 45 बच्चों को चुना गया है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
31 Aug 2026, 02:41 PM
गुजरात

Signal School Surat: सूरत में बच्चों के लिए नई पहल शुरू हुई है। यहां ‘सिग्नल स्कूल’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है। पहले चरण में 45 बच्चों का चयन हुआ है। इनकी उम्र 6 से 8 वर्ष है। बच्चों को रोजाना बस से स्कूल लाया जाएगा। पढ़ाई के बाद उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा।

पहले चरण में 45 बच्चों का चयन

प्रोजेक्ट के पहले चरण में रांदेर जोन के आसपास ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने या काम करने वाले 6 से 8 वर्ष की उम्र के 45 बच्चों को रेस्क्यू कर चयनित किया गया है। शिक्षा समिति की ओर से तैयार की गई सिटी लिंक बस इन बच्चों को रोजाना उनके क्षेत्र से स्कूल लेकर आएगी। पढ़ाई पूरी होने के बाद बच्चों को सुरक्षित वापस उनके घर या संबंधित क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

सूरत में ‘सिग्नल स्कूल’ की नई पहल

पढ़ाई के साथ मिलेंगी मुफ्त सुविधाएं

बच्चों के लिए अलग कक्षा की व्यवस्था की गई है, जहां पांच शिक्षक उन्हें पढ़ाएंगे। बच्चों को पढ़ाई के साथ मध्याह्न भोजन, हेल्थ चेकअप, यूनिफॉर्म और शैक्षणिक सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। ब्रिज कोर्स के जरिए बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जाएगी, ताकि वे नियमित स्कूल की पढ़ाई के लिए तैयार हो सकें। ब्रिज कोर्स पूरा करने के बाद बच्चों का दाखिला उनके आसपास के नगर निगम स्कूलों में कराया जाएगा। इस अभियान के तहत अब तक 650 से अधिक बच्चों को मनपा स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा चुका है। इसका उद्देश्य सिग्नल और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले बच्चों को बाल श्रम और भिक्षावृत्ति से दूर कर शिक्षा से जोड़ना है।

सपनों तक पहुंचाने वाला पुल

उद्घाटन कार्यक्रम में जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि यह पहल सिर्फ एक बस नहीं है, बल्कि बच्चों को उनके सपनों तक पहुंचाने वाला पुल है। उन्होंने अहमदाबाद में शुरू किए गए ऐसे प्रयासों की तर्ज पर सूरत के ‘सिग्नल स्कूल’ प्रोजेक्ट के भी सफल होने की उम्मीद जताई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें