Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर SIT टीम गठित : राजधानी रायपुर में परिवार के 5 सदस…
घटना की जांच में 8 सदस्यीय SIT गठित
घटना की जांच में 8 सदस्यीय SIT गठित
रायपुर

SIT टीम गठित : राजधानी रायपुर में परिवार के 5 सदस्यों की मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद कारोबारी द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित की गई है, जबकि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 09:47 AM · अपडेट: 01 Aug 2026, 06:07 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार देर रात घर के भीतर पांच शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बैटरी कारोबारी सैय्यद शाहिद उर्फ सज्जू ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगी। 

घटना की जांच में 8 सदस्यीय SIT गठित

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आठ सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह टीम एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच करेगी। टीम में एक महिला उपनिरीक्षक (SI) सहित तीन आरक्षक भी शामिल हैं। जांच के दौरान परिवार की पृष्ठभूमि, आर्थिक स्थिति और अन्य सभी संभावित पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। घर से खाने-पीने का सामान और कीटनाशक का एक डिब्बा भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पूरे मकान को सील कर दिया गया है ताकि साक्ष्यों से किसी तरह की छेड़छाड़ न हो। 

इससे जुड़ी खबरें....https://keertiman.com/hi/article/sensation-capital-5-members-same-family-found-dead-closed-house-fear-mass-suicide-swamp-debt

आर्थिक तंगी का एंगल भी जांच के दायरे में

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सैय्यद शाहिद मौदहापारा क्षेत्र में बैटरी रिपेयरिंग और पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से आर्थिक संकट से गुजर रहा था। उस पर बैंक की ईएमआई और निजी कर्ज का भी दबाव था। पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही है। फिलहाल पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें