Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सूरजपुर Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने…
Sensational incident in Surajpur(Image Source: Keertiman Media)
Sensational incident in Surajpur(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING सूरजपुर

Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की

Surajpur Crime News: बेलटिकरी गांव में बेटे ने विवाद के बाद अपने पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, बहन से हुए विवाद को लेकर गुस्से में आरोपी बसंत सिंह ने यह कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 05:54 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Surajpur Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलटिकरी में एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय बसंत सिंह ने अपने 50 वर्षीय पिता रामकुमार सिंह गोंड़ पर टांगी से हमला कर उनकी जान ले ली।
घटना के पीछे घर में हुए विवाद को वजह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, तीजा पर्व के चलते बहन ने खाना नहीं बनाया था, जिसको लेकर पिता ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारने की धमकी दी। इसी बात से नाराज होकर बेटे और पिता के बीच विवाद बढ़ गया।

बहन की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। बसंत सिंह मजदूरी कर सूरजपुर से वापस घर लौटा था। घर पहुंचने पर जब उसे बहन दिखाई नहीं दी तो उसने पिता से उसके बारे में पूछा। पिता ने बताया कि वह पड़ोस में गई है। इसके बाद बसंत अपनी बहन के पास पहुंचा, जहां उसने पूरी बात बताई। बहन ने बताया कि तीजा पर्व होने के कारण उसने खाना नहीं बनाया था, इसी बात पर पिता नाराज होकर उसे अपशब्द कह रहे थे और मारने की धमकी दे रहे थे। डर के कारण वह पड़ोसी के घर चली गई थी।

गुस्से में पिता पर कर दिया हमला

बहन की बात सुनने के बाद बसंत वापस घर पहुंचा और पिता से इस मामले को लेकर बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में उसने टांगी से पिता पर कई वार कर दिए। हमले में रामकुमार सिंह गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी बेटे ने घटना से अनजान होने का दिखावा करते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी बसंत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें