छात्रों की गैरमौजूदगी से टला हादसा
हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त आसपास कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्कूल भवन में प्लास्टर गिरने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भवन की खराब स्थिति को लेकर लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं।
स्कूल भवनों की मरम्मत की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और जर्जर स्कूल भवनों की समय-समय पर जांच और मरम्मत जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। स्कूल भवनों के रखरखाव पर उठे सवाल इस घटना के बाद सरकारी स्कूलों में भवनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की मांग
अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल भवनों की नियमित जांच कराई जाए और जहां भी मरम्मत की जरूरत है, वहां जल्द से जल्द काम कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में शिक्षा विभाग को जर्जर भवनों की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
