Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का …
Villagers crossing the river carrying children in their arms
Villagers crossing the river carrying children in their arms
🔴 BREAKING सरगुजा संभाग Featured

Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम

Surguja News: लखनपुर विकासखंड अंतर्गत काशीडांड-चिताघुटरी मार्ग पर पुल नहीं होने से ग्रामीण उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं। वायरल वीडियो में परिजन बच्चों को गोद में उठाकर तेज बहाव के बीच नदी पार कराते दिखाई दे रहे हैं।

कीर्तिमान न्यूज
29 Aug 2026, 08:17 AM
सरगुजा
Surguja News: मानसून की पहली बारिश जहां एक तरफ चेहरे पर खुशी लाती है, वहीं सरगुजा जिले के सुदूर वनांचल इलाके काशीडांड और चिताघुटरी के लोगों के लिए यह आफत की सौगात लेकर आती है। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पटकुरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हमारे विकास के दावों की जमीनी हकीकत को बयां करती है। यहां नदी पर पुल न होने के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हर दिन जान हथेली पर रखकर उफनती नदी पार करनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस खौफनाक मंजर की गवाही दे रहा है। 

अपनी ही मुख्य पंचायत से कट जाता है संपर्क 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेबस माता-पिता अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में उठाकर तेज बहाव के बीच नदी पार करा रहे हैं। एक मामूली सी चूक और बड़ा हादसा—इसी डर के साए में हर रोज काशीडांड से चिताघुटरी मार्ग का सफर तय हो रहा है। बरसात आते ही चिताघुटरी गांव का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय और अपनी ही मुख्य ग्राम पंचायत से पूरी तरह कट जाता है। नदी में पानी भरते ही गांव के लोग अपनों के ही बीच कैद होकर रह जाते हैं। ग्रामीणों का दर्द सिर्फ बच्चों की पढ़ाई तक सीमित नहीं है, यह जिंदगी और मौत का सवाल बन चुका है।
  • शिक्षा पर ब्रेक: नदी का जलस्तर बढ़ते ही बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है।
  • स्वास्थ्य सेवाओं की लाचारी: अगर कोई बीमार पड़ जाए, तो गांव तक एम्बुलेंस का पहुंचना नामुमकिन है। मरीजों को खाट या गोद में लादकर नदी पार कराना ही एकमात्र रास्ता बचता है।

  • राशन और जरूरी सामान की किल्लत: राशन की दुकान तक पहुंचने के लिए भी जान का जोखिम उठाना पड़ता है। दैनिक जरूरतों के सामान के लिए ग्रामीणों को इसी खौफनाक रास्ते से गुजरना होता है।

  • पुल निर्माण की मांग को लेकर काट रहे चक्कर

    ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई एक दिन या एक साल की बात नहीं है। लंबे समय से वे शासन-प्रशासन के चौखट पर पुल निर्माण की मांग लेकर चक्कर काट रहे हैं। हर बार आश्वासन तो मिलते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा अब मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। गांव के अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश और चिंता है। 

    वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए

    ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन से गुहार लगाई है कि किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना, तुरंत नदी पर पुल या कम से कम कोई सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए, ताकि लोगों का जीवन पटरी पर लौट सके।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    देश
    विदेश
    सरकारी सूचना
    राजनीति
    खेल
    मनोरंजन
    कारोबार
    कीर्तिमान विशेष
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें