बेटी रेनी पर बरसा सुष्मिता का प्यार
अभिनेत्री ने रेनी के लिए प्यार और आशीर्वाद जाहिर करते हुए उसके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहने की कामना की। मां-बेटी की तस्वीरों ने खींचा ध्यान सुष्मिता ने जन्मदिन के मौके पर रेनी के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा कीं।
24 की उम्र में बनीं मां, रेनी को लिया गोद
इन तस्वीरों में मां-बेटी के बीच की खास बॉन्डिंग नजर आई। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस भी रेनी को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं और सुष्मिता के भावुक संदेश की तारीफ कर रहे हैं। 24 साल की उम्र में लिया था गोद सुष्मिता सेन ने साल 2000 में रेनी को गोद लिया था। उस समय सुष्मिता की उम्र 24 साल थी। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में अपनी दूसरी बेटी अलीसा को भी गोद लिया।रेनी संग सुष्मिता का खास रिश्ता
सुष्मिता अक्सर अपनी दोनों बेटियों के साथ तस्वीरें और खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता के लिए रेनी सिर्फ बेटी नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी में मां बनने का पहला अनुभव लेकर आने वाली वह शख्स हैं, जिसे अभिनेत्री कई बार अपना ‘first love’ कह चुकी हैं। जन्मदिन पर किया गया उनका ताजा पोस्ट भी इसी खास रिश्ते की झलक देता है।
