Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में 298 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, रायपुर बना हॉटस्पॉट, 50 एक्टिव केस से बढ़ी चिंता Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में 298 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, रायपुर बना हॉटस्पॉट, 50 एक्टिव केस से बढ़ी चिंता Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां
W 𝕏 f
होम रायपुर Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में 298 मरीज स्वाइन फ्ल…
Rising cases of swine flu in Chhattisgarh (Image source: AI Genrated)
Rising cases of swine flu in Chhattisgarh (Image source: AI Genrated)
🔴 BREAKING रायपुर

Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में 298 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, रायपुर बना हॉटस्पॉट, 50 एक्टिव केस से बढ़ी चिंता

Swine Flu Case: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में फिलहाल सबसे ज्यादा 50 एक्टिव केस हैं। वहीं, रायपुर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 127 से बढ़कर 146 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं बताई गई है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
09 Sep 2026, 07:05 PM
रायपुर
Swine Flu Case: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में फिलहाल सबसे ज्यादा 50 एक्टिव केस हैं। वहीं, रायपुर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 127 से बढ़कर 146 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं बताई गई है। 
मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मुताबिक, रायपुर में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस स्टैंड होने के कारण दूसरे शहरों और राज्यों से लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। इसी वजह से यहां संक्रमण के मामले अपेक्षाकृत ज्यादा सामने आ रहे हैं।

सावधानी को बताया बचाव का सबसे अहम तरीका

डॉ. चौधरी ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सावधानी बरतना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लक्षण नजर आने पर उन्हें नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराएं। 

सभी प्रमुख अस्पतालों में सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था

रायपुर के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था उपलब्ध है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर उसे जल्द से जल्द जांच करानी चाहिए, ताकि संक्रमण की पहचान समय पर हो सके।

जनवरी से अब तक 298 पॉजिटिव मरीज

स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 8 सितंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के कुल 298 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि इस अवधि में स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। 

8 सितंबर को इन जिलों में मिले नए मरीज

8 सितंबर तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बिलासपुर में 3, बलौदाबाजार में 2, बस्तर में 2, दुर्ग में 4, जांजगीर-चांपा में 1, कोंडागांव में 1, कोरबा में 3, महासमुंद में 2, मुंगेली में 1, रायपुर में 19, राजनांदगांव में 2 और सरगुजा में 1 नया पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी 5 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। खासतौर पर लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह लेने को महत्वपूर्ण बताया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें