Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › टाइटन शेयर ने छुआ रिकॉर्ड हाई, इस साल ₹80 हजार कर…
टाइटन शेयर रिकॉर्ड हाई
टाइटन शेयर रिकॉर्ड हाई
शेयर बाजार

टाइटन शेयर ने छुआ रिकॉर्ड हाई, इस साल ₹80 हजार करोड़ बढ़ी कंपनी की वैल्यू

टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी टाइटन के शेयरों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। लंबे समय तक सीमित रिटर्न देने के बाद अब यह स्टॉक निवेशकों की पसंद बन गया है। कंपनी का शेयर सोमवार को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस साल टाइटन के मार्केट कैप में करीब 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Aug 2026, 06:32 PM · अपडेट: 21 Sep 2026, 10:32 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी टाइटन के शेयरों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। लंबे समय तक सीमित रिटर्न देने के बाद अब यह स्टॉक निवेशकों की पसंद बन गया है। कंपनी का शेयर सोमवार को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस साल टाइटन के मार्केट कैप में करीब 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।  टाइटन वही कंपनी है जिसने दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी पहचान दिलाई थी। उनकी शुरुआती बड़ी सफलताओं में टाइटन का निवेश भी शामिल था। 

शेयर 5,121.30 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा 

बीएसई पर टाइटन का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 4,943 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 4,977.20 रुपये के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 5,121.30 रुपये तक पहुंच गया। यह कंपनी के शेयर का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। शेयर में तेजी के साथ ही टाइटन का मार्केट कैप भी 4.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। हालांकि पिछले दो सालों में कंपनी के शेयर ने लगभग सपाट प्रदर्शन किया था। ऊंची वैल्यूएशन, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मांग को लेकर चिंताओं के कारण निवेशक सतर्क बने हुए थे।  

ऑर्गेनाइज्ड ज्वेलरी बाजार से टाइटन काे फायदा 

इस साल ज्वेलरी सेक्टर में मांग उम्मीद से बेहतर रही है। ग्राहकों का रुझान अब पारंपरिक दुकानों की जगह बड़े और भरोसेमंद ब्रांडेड ज्वेलरी चेन की ओर बढ़ रहा है। शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों में भी संगठित ज्वेलरी बाजार का विस्तार हो रहा है। इस बदलाव का फायदा टाइटन की प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क और ऑनलाइन ज्वेलरी प्लेटफॉर्म कैरेटलेन को मिला है। मजबूत ब्रांड पहचान और बड़े रिटेल नेटवर्क के कारण कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में सफल रही है।  

 टाइटन के भविष्य ब्रोकरेज फर्म सकारात्मक

टाइटन के भविष्य को लेकर कई ब्रोकरेज फर्म सकारात्मक नजर आ रही हैं। HSBC ने कंपनी के लिए 5,290 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि भारत का ज्वेलरी बाजार आने वाले समय में कंजम्पशन सेक्टर के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। वहीं, Citi ने टाइटन पर अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 5,075 रुपये से बढ़ाकर 5,700 रुपये कर दिया है। मोतीलाल ओसवाल ने भी कंपनी पर अपनी खरीदारी की सलाह बनाए रखी है और 6,000 रुपये का लक्ष्य रखा है। 

सोने की कीमतों में स्थिरता से बढ़ी खरीदारी 

टाइटन की ग्रोथ में सोने की कीमतों की भूमिका भी अहम रही है। सोने के भाव में स्थिरता आने से ग्राहकों ने दोबारा खरीदारी शुरू की। इससे ज्वेलरी स्टोर्स पर बिक्री में सुधार देखने को मिला। कंपनी के एक्सचेंज प्रोग्राम ने भी ग्राहकों को आकर्षित किया है। इसके तहत लोग पुरानी ज्वेलरी देकर नई खरीदारी कर सकते हैं। इस रणनीति से टाइटन को नए ग्राहकों तक पहुंचने और अपने संगठित रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिली है। 

मजबूत ब्रांड और रणनीति से आगे बढ़ने की उम्मीद 

ब्रोकरेज कंपनियों के अनुसार, टाइटन की मजबूत सोर्सिंग रणनीति, स्टडेड ज्वेलरी पर फोकस, युवाओं को आकर्षित करने की योजना और लगातार निवेश कंपनी को प्रतिस्पर्धियों से आगे बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। हालांकि शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति और जोखिमों को समझना जरूरी है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें