Monday, 28 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › कांकेर (उत्तर बस्तर) › भालुओं की बढ़ती चहलकदमी से दहशत, घर से निकलते CCT…
0:00
घर से निकलते दो भालू CCTV में कैद
कांकेर (उत्तर बस्तर)

भालुओं की बढ़ती चहलकदमी से दहशत, घर से निकलते CCTV में हुए कैद

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला शहर के अलबेलापारा वार्ड का है, जहां दो भालू एक घर के भीतर घुस गए। कुछ देर बाद दोनों घर के मुख्य द्वार से बाहर निकलते हुए वहां लगे

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Aug 2026, 04:04 PM · अपडेट: 22 Sep 2026, 05:45 AM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला शहर के अलबेलापारा वार्ड का है, जहां दो भालू एक घर के भीतर घुस गए। कुछ देर बाद दोनों घर के मुख्य द्वार से बाहर निकलते हुए वहां लगे 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए

रिहायशी इलाके में भालुओं की मौजूदगी से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज सामने आया है। वीडियो में दो भालू घर का मुख्य दरवाजा पार कर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद कुत्तों का झुंड उन्हें घेर लेता है और लगातार भौंकने लगता है। कुत्तों से घिरने के बाद दोनों भालू तेजी से वहां से भाग जाते हैं। यह वीडियो अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।  

रोजाना वार्ड में पहुंच रहे भालू

स्थानीय लोगों के अनुसार, अलबेलापारा वार्ड और इसके आसपास पिछले कुछ दिनों से भालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। भालू भोजन की तलाश में रात के समय रिहायशी इलाकों और घरों तक पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर तोड़फोड़ और सामान को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे लोगों को रात के समय घरों से बाहर निकलने में डर लग रहा है। 

भालुओं की सक्रियता से लोगों में दहशत 

रिहायशी क्षेत्र में लगातार भालुओं के दिखाई देने से वार्डवासी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि किसी भी समय भालू हमला कर सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और भालुओं को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है। 

भालू के हमले में दो ग्रामीणों की हुई थी मौत 

इससे पहले 5 अगस्त को नरहरपुर वन परिक्षेत्र के मरकाटोला-लारगांव इलाके में भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। इस घटना में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद से आसपास के गांवों और वन क्षेत्रों से लगे इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें