Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ चोरी का खुलासा : घर से सामान उड़ाने वाला आरोपी और…
पुसौर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुसौर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

चोरी का खुलासा : घर से सामान उड़ाने वाला आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार 

रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी डिलेश्वर सोनी और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी बलदेव साव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की रकम और सामान के अवशेष बरामद किए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 05:59 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 06:10 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दीवार फांदकर घर में घुसा था चोर

पुलिस के मुताबिक, ग्राम जामपाली निवासी देव कुमार नायक (25) ने 8 जून 2026 को थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि रात के समय अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और बजाज कंपनी का इंडक्शन चूल्हा, अर्पणा कंपनी का रेडियो, वीवो मोबाइल फोन और नकदी रकम चोरी कर फरार हो गया।मामले में पुसौर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

आरोपी ने कबूली चोरी की बात

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने डिलेश्वर सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने घर में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद उसने मोबाइल फोन और रेडियो को झाड़ियों में फेंक दिया था, जबकि इंडक्शन चूल्हा कबाड़ी बलदेव साव को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 3,950 रुपये नकद बरामद किए हैं

कबाड़ी ने खरीदा था चोरी का सामान

पुलिस ने इसके बाद चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी बलदेव साव से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने चोरी का इंडक्शन चूल्हा 1,000 रुपये में खरीदा था। बाद में उसने उसे तोड़कर कबाड़ में मिला दिया। पुलिस ने कबाड़ी के पास से इंडक्शन चूल्हे के टूटे हुए हिस्से बरामद किए हैं। चोरी की संपत्ति खरीदने के मामले में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है। 

दोनों आरोपियों गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने डिलेश्वर सोनी (23 वर्ष), निवासी जामपाली डीपापारा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ और बलदेव साव (53 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-20, कोड़ातराई, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम की कार्रवाई से हुआ मामले का खुलासा थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तेजी से की गई जांच के आधार पर चोरी की इस वारदात का खुलासा किया।

चोरी का माल खरीदने वालों पर कार्रवाई 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वाले लोग भी कानून के दायरे में आएंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि बिना जानकारी के संदिग्ध सामान की खरीद-बिक्री न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें