Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायगढ़ आंधी का कहर : एकता क्लब परिसर में गिरा विशाल पेड़…
एकता क्लब परिसर से पेड़ हटाती ODRAF टीम
एकता क्लब परिसर से पेड़ हटाती ODRAF टीम
रायगढ़

आंधी का कहर : एकता क्लब परिसर में गिरा विशाल पेड़, ODRAF ने हटाया मलबा

राउरकेला में हाल ही में आई तेज आंधी और भारी बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। डेली मार्केट स्थित एकता क्लब परिसर में विशाल पेड़ जड़ समेत गिरने से मार्ग बाधित हो गया और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 May 2026, 01:32 PM
रायगढ़

राउरकेला में हाल ही में आई तेज आंधी और भारी बारिश का प्रभाव अब भी शहर के कई इलाकों में देखा जा रहा है। तूफान के बाद कई जगहों पर पेड़ गिरने, रास्ते बाधित होने और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति बनी रही। प्रशासन लगातार हालात सामान्य करने में जुटा हुआ है।

इसी क्रम में डेली मार्केट स्थित एकता क्लब परिसर में एक बड़ा पेड़ जड़ समेत उखड़कर गिर गया। पेड़ गिरने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्लब परिसर के साथ-साथ आसपास के मुख्य मार्ग भी पूरी तरह बाधित हो गए, जिससे लोगों की आवाजाही रुक गई।

सड़क पर फैली शाखाएं

गिरे हुए पेड़ की विशाल शाखाएं सड़क पर फैल गई थीं, जिससे लगातार दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और क्लब सदस्यों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक क्षेत्र में सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं। सूचना मिलते ही ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। प्रशिक्षित कर्मियों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से अत्यंत सावधानीपूर्वक पेड़ को काटने और हटाने का अभियान चलाया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद मार्ग हुआ साफ

ओड्राफ टीम के कई घंटों तक चले कड़े अभियान के बाद विशाल पेड़ को पूरी तरह हटाया गया। इसके बाद सड़क और परिसर को साफ कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात और सामान्य आवाजाही फिर से बहाल हो सकी। लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय नागरिकों और एकता क्लब के पदाधिकारियों ने राहत कार्य में जुटी टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की। गौरतलब है कि इस आंधी-तूफान के चलते शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं अभी भी कुछ क्षेत्रों में देखने को मिल रही हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें