Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर टिकट चेकिंग अभियान : भाटापारा में 212 यात्री पकड़…
भाटापारा स्टेशन पर टिकट चेकिंग
भाटापारा स्टेशन पर टिकट चेकिंग
रायपुर

टिकट चेकिंग अभियान : भाटापारा में 212 यात्री पकड़े गए, रेलवे को ₹1.53 लाख का राजस्व

भाटापारा रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने विशेष फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 212 यात्रियों पर कार्रवाई की। बिना टिकट, अनियमित टिकट और अतिरिक्त सामान के मामलों में कुल ₹1.53 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jul 2026, 11:49 AM
रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने गुरुवार को भाटापारा रेलवे स्टेशन पर विशेष किलाबंदी (फोर्ट्रेस) टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और आठ ट्रेनों में एक साथ सघन जांच की गई। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट और नियमों का उल्लंघन कर यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करना था।
जांच के दौरान कुल 212 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित टिकट पर सफर करने वाले और अतिरिक्त सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। इस अभियान से रेलवे को कुल 1 लाख 53 हजार 765 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

बिना टिकट यात्रा करने वालों से सबसे अधिक वसूली

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जांच में 110 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। इन यात्रियों से कुल 98 हजार 665 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 66 यात्रियों को अनियमित टिकट पर यात्रा करते पाए जाने पर 51 हजार 500 रुपए की वसूली की गई। वहीं अतिरिक्त सामान लेकर यात्रा करने वाले 36 यात्रियों से 3 हजार 600 रुपए जुर्माना लिया गया। यह विशेष अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर संचालित किया गया। पूरे अभियान की निगरानी सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद ने की। कार्रवाई में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक ए. जेना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (टिकट चेकिंग) अविजित डे, 12 टिकट चेकिंग कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 4 जवान शामिल रहे।

यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले वैध टिकट खरीदने और स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेने की अपील की है। इसके साथ ही रेलवे परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि स्टेशन या ट्रेन में गंदगी फैलाना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक जुर्माना या छह महीने तक की सजा का प्रावधान है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने, बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और रेलवे व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस तरह के विशेष टिकट चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें