Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Road Accident: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, रेलवे कर्मचारी की मौत Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Bhilai Road Accident: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, रेलवे कर्मचारी की मौत Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम रायपुर Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रे…
Chhattisgarh train cancelled railway update (Image source: AI Genrated)
Chhattisgarh train cancelled railway update (Image source: AI Genrated)
रायपुर

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी

Train Cancelled: रेलवे के बागडिही स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। उत्कल एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
03 Sep 2026, 06:36 PM
बिलासपुर
Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ट्रैक और यार्ड से जुड़े काम के चलते नवंबर 2026 में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और बागडिही-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन की कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि उत्कल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है।
रेलवे के मुताबिक बागडिही स्टेशन पर 1 और 2 नवंबर 2026 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 3 नवंबर को नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  1. इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस-1 से 3 नवंबर 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और टाटानगर से चलने वाली 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  2. मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस-31 अक्टूबर 2026 को मालदा टाउन से रवाना होने वाली 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
  3. सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस-2 नवंबर 2026 को सूरत से रवाना होने वाली 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
  4. तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस-2 नवंबर 2026 को तिरुपति से रवाना होने वाली 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  5. रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस-5 नवंबर 2026 को रक्सौल से रवाना होने वाली 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द किया गया है।
रेलवे ने उत्कल एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया है। 2 नवंबर 2026 को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
इसी तरह 2 नवंबर 2026 को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी पहुंचेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे के इस बदलाव का असर नवंबर की शुरुआत में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे में यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस, रूट और परिचालन की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें