Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार प्रशिक्षण : गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुं…
मितानिनों को मिला विशेष प्रशिक्षण
मितानिनों को मिला विशेष प्रशिक्षण
राज्य सरकार

प्रशिक्षण : गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने मितानिनों को किया गया प्रशिक्षित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में मितानिन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें तुमगांव, बागबाहरा और पिथौरा के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं समन्वयकों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jun 2026, 09:37 AM
महासमुंद

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में मितानिन कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव के प्रशिक्षण कक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मैदानी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं समन्वयकों की क्षमता वृद्धि करना तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं गैर-संचारी रोगों से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और समुदाय तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

तीन विकासखंडों के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड तुमगांव, बागबाहरा एवं पिथौरा के ब्लॉक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक तथा मितानिन हेल्प डेस्क के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नवीन कार्यप्रणाली, सामुदायिक सहभागिता, रिपोर्टिंग व्यवस्था एवं क्षेत्रीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि मितानिन कार्यक्रम समुदाय आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी, कुष्ठ तथा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में मैदानी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करते हुए शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बेहतर समन्वय और समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति पर जोर

कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृतलहरे ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर समन्वय और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित समीक्षा, सुदृढ़ रिपोर्टिंग व्यवस्था एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी विकास चंद्राकर, आरएमएनसीएच सलाहकार अनुपम शर्मा, कुष्ठ सलाहकार एकेश्वर शुक्ला, टीबी सलाहकार उत्तम श्रीवास, जिला आयुष्मान सलाहकार पृथ्वी साहू सहित स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें