Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बालोद ट्रेन की चपेट में आने से कटकर बुजुर्ग की मौत, जां…
बालोद ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत
बालोद ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत
बालोद

ट्रेन की चपेट में आने से कटकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सल्हाईटोला और गुदुम स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर 65 वर्षीय बुजुर्ग अनुक राम यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह खेत जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 11:12 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 11:41 PM
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सल्हाईटोला स्टेशन और गुदुम स्टेशन के बीच एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छिंदगांव निवासी अनुक राम यादव (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह रोज की तरह घर से खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सल्हाईटोला स्टेशन और गुदुम स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सिर धड़ से हुआ अलग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आत्महत्या की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन को आता देख बुजुर्ग रेलवे पटरी पर लेट गए थे। हालांकि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की वास्तविक वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने की मामले की जांच

डौंडी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें