Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › डेम में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक को बचाया गया, …
कौड़िया-पीलवापली डेम हादसा
कौड़िया-पीलवापली डेम हादसा
महासमुंद

डेम में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक को बचाया गया, 15 वर्षीय किशोर अब भी लापता

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। कौड़िया-पीलवापली डेम में नहाने गए दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे में एक बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 15 वर्षीय रितिक ठाकुर अब भी लापता है। घटना के बाद से इलाके में चिंता का माहौल है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Aug 2026, 06:56 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 09:52 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। कौड़िया-पीलवापली डेम में नहाने गए दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे में एक बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 15 वर्षीय रितिक ठाकुर अब भी लापता है। घटना के बाद से इलाके में चिंता का माहौल है। वहीं रितिक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। 

दोपहर में नहाने गए थे दोनों बच्चे 

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। कौड़िया पारा निवासी 15 वर्षीय रितिक ठाकुर और टीनकु बारिहा नामक बच्चा डेम में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबता देखा तो तत्काल मदद के लिए आगे आए। ग्रामीणों ने प्रयास कर टीनकु बारिहा को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रितिक पानी में डूबने के बाद दिखाई नहीं दिया।  

ग्रामीणों ने शुरू की तलाश, मौके पर पहुंची पुलिस टीम   

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लापता बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मिलकर डेम के आसपास रितिक को खोजने में जुटे हुए हैं। बचाव कार्य के लिए आसपास के लोगों की भी मदद ली जा रही है। डेम में पानी अधिक होने के कारण तलाश अभियान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रितिक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

रितिक के डूबने की खबर मिलते ही उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे के नहीं मिलने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन लगातार रितिक के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल 15 वर्षीय रितिक ठाकुर की तलाश जारी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम घटना की जानकारी जुटाने के साथ बचाव कार्य में लगी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें