Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › पुरानी रंजिश में फिर भिड़े किन्नर समुदाय के दो पक…
किन्नर समुदाय के दो पक्षों में विवाद
किन्नर समुदाय के दो पक्षों में विवाद
बिलासपुर

पुरानी रंजिश में फिर भिड़े किन्नर समुदाय के दो पक्ष, पुलिस ने दर्ज की FIR

पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Aug 2026, 03:19 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 08:13 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। नाई मोहल्ले में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, धमकी और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाद के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर पहुंचकर विवाद करने का आरोप

पूजा किन्नर ने तारबाहर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि रजिया खुरसेल किन्नर अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंची थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। शिकायत के अनुसार, मौके पर देवी किन्नर समेत चार-पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। पूजा किन्नर का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के अलावा बाल पकड़कर उसे कमरे से बाहर तक घसीटा गया। 

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद उसे लगातार धमकियां मिलने की बात भी शिकायत में कही गई है। पूजा ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, रजिया खुरसेल किन्नर ने भी तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रजिया ने पूजा किन्नर, राजा किन्नर और लाडो किन्नर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान उसके साथ अभद्रता की गई और मिर्ची पाउडर भी छिड़का गया।

दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर

पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस विवाद के कारणों, घटना के दौरान मौजूद लोगों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें