Ujjain Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग दो युवकों के साथ मारपीट करते और उन्हें डांस करवाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि युवकों को गौ तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला उज्जैन के ग्रामीण क्षेत्र स्थित ढाबला सिया गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक अर्धनग्न हालत में दिखाई दे
वीडियो में कुछ लोग उन्हें डांस करने के लिए मजबूर करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके साथ बेल्ट और लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।
गौ तस्करी के आरोप में पकड़े गए युवक
वीडियो में कुछ लोग खुद को हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ बता रहे हैं और उनके हाथों में बेल्ट व डंडे दिखाई दे रहे हैं। गौ तस्करी के आरोप में पकड़े जाने का दावा जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों को एक वाहन में मवेशी ले जाने के आरोप में पकड़ा गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में आठ गायें मौजूद थीं। ढाबला क्षेत्र से मवेशियों को नागदा और कानवन की ओर ले जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इसी के चलते कुछ लोगों ने वाहन को रोककर युवकों को पकड़ लिया था। इसके बाद उनके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने शुरू की जांच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा।
पुलिस अब वीडियो की जांच, घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
