Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट!
W 𝕏 f
होम अन्य CG Breaking: AAP को बड़ा झटका! प्रदेश कार्यकारी अ…
Uttam Jaiswal resigns from AAP Chhattisgarh post (Image source: Keertiman Media)
Uttam Jaiswal resigns from AAP Chhattisgarh post (Image source: Keertiman Media)
अन्य

CG Breaking: AAP को बड़ा झटका! प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, संगठन पर उठाए गंभीर सवाल

CG Breaking: छत्तीसगढ़ AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, 2023 चुनाव में कार्यकर्ताओं की कथित उपेक्षा और पार्टी के स्पष्ट रोडमैप की कमी पर सवाल उठाए।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
04 Sep 2026, 07:05 PM
रायपुर
CG Breaking: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को लेकर शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी मुखेश अहलावत को भेजा है।
इस्तीफे के साथ ही उत्तम जायसवाल ने पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली और छत्तीसगढ़ में संगठन की दिशा को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने साफ कहा कि लंबे समय तक पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करने के बावजूद मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें अपने उद्देश्य की पूर्ति होती नजर नहीं आ रही है।

आखिर क्यों दिया इस्तीफा?

उत्तम जायसवाल ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने का उनका मकसद कोई पद हासिल करना या व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ लेना नहीं था। उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूत करना और आम जनता के मुद्दों को लेकर जमीन पर संघर्ष करना था।
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने गांवों से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया। इसके बावजूद वर्तमान समय में पार्टी की दिशा और कार्यप्रणाली को लेकर उन्हें स्पष्टता नहीं दिखाई दे रही है।

2023 चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का भी जिक्र

उत्तम जायसवाल ने अपने इस्तीफे में 2023 विधानसभा चुनाव का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पार्टी के पुराने, समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को उपेक्षा और अपमान का सामना करना पड़ा।
उनके मुताबिक, चुनाव के बाद भी संगठन की कार्यप्रणाली में वह बदलाव नहीं आया जिसकी कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के महत्वपूर्ण पद पर रहने के बावजूद उन्हें छत्तीसगढ़ को लेकर पार्टी का कोई स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आया।

‘पद से ज्यादा आत्मसम्मान और कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी’

जायसवाल ने अपने पत्र में कहा कि उनके लिए किसी पद से ज्यादा आत्मसम्मान, संघर्ष और वर्षों से साथ खड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान मायने रखता है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की वास्तविक ताकत सिर्फ बड़े पदों पर बैठे नेताओं से नहीं होती, बल्कि उन कार्यकर्ताओं से होती है जो जमीन पर पार्टी का झंडा लेकर संघर्ष करते हैं और संगठन को खड़ा करते हैं।

पार्टी को दी एक गंभीर नसीहत

उत्तम जायसवाल ने उम्मीद जताई कि पार्टी उनके इस्तीफे को महज एक पदाधिकारी के त्यागपत्र के तौर पर नहीं देखेगी। उन्होंने कहा कि इसे वर्षों तक संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता के अनुभव, पीड़ा और छत्तीसगढ़ के भविष्य को लेकर उनकी चिंता के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ AAP में हलचल

उत्तम जायसवाल के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के संगठन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सवाल यह है कि पार्टी नेतृत्व उनके इस्तीफे को किस तरह लेता है और प्रदेश संगठन में आगे क्या बदलाव किए जाते हैं।
फिलहाल, इस्तीफे की वजह के तौर पर जायसवाल ने संगठन की कार्यप्रणाली, 2023 चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं की कथित उपेक्षा और छत्तीसगढ़ को लेकर स्पष्ट रोडमैप नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें