Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बालोद वारदात : मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, सिर की …
बच्ची की कब्र से छेड़छाड़
बच्ची की कब्र से छेड़छाड़
बालोद

वारदात : मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, सिर की खोपड़ी गायब, SIT जांच शुरू

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के माहुद बी गांव में 3 वर्षीय बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों को कब्र के पास नींबू, पान, दीपक, अगरबत्ती और चावल जैसे तांत्रिक सामग्री मिले, जिससे तांत्रिक क्रिया की आशंका जताई जा रही है। कब्र की दोबारा खुदाई में बच्ची की सिर की खोपड़ी गायब मिलने से हड़कंप मच गया।

कीर्तिमान न्यूज
29 May 2026, 11:12 AM
बालोद

बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और रहस्यमयी मामला सामने आया है। एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की कब्र से कथित रूप से छेड़छाड़ कर उसके साथ तांत्रिक क्रिया किए जाने के आरोप लगे हैं। कब्र से सिर की खोपड़ी गायब मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है।

मामला माहुद बी गांव का है, जहां ग्रामीणों ने कब्र के पास असामान्य गतिविधियां देखीं। एक ग्रामीण जब शिवरात्रि के दिन मुक्तिधाम की ओर अपने खेत जा रहा था, तब उसे कब्र के पास संदिग्ध स्थिति नजर आई। पास जाकर देखने पर पता चला कि कब्र का एक हिस्सा खोदा गया है। इसके आसपास नींबू, पान, बंधन, अगरबत्ती, दीपक और चावल के दाने बिखरे मिले, जिससे तांत्रिक क्रिया की आशंका और मजबूत हो गई।

साल की बच्ची की कब्र से सिर की खोपड़ी गायब

गांव के लोगों और परिजनों को सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और SDM की अनुमति के बाद कब्र को दोबारा खोला गया। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दफन की गई 3 वर्षीय बच्ची प्रिया साहू की सिर की खोपड़ी कब्र से गायब थी। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने इसे गंभीर आपराधिक और तांत्रिक गतिविधि मानते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

SIT गठित, पुलिस करेगी गहन जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम की कमान राजहरा सीएसपी को सौंपी गई है। टीम में विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं। SIT अब पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी कि यह घटना तांत्रिक गतिविधि है या इसके पीछे कोई अन्य आपराधिक साजिश।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें