Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Vishnu Deo Sai: धमतरी के शशिकांत को मिली नई उम्मी…
CM Sai helped Shashikant Bharat(Image Source: AI Photo)
CM Sai helped Shashikant Bharat(Image Source: AI Photo)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: धमतरी के शशिकांत को मिली नई उम्मीद, CM विष्णुदेव साय ने दिलाया एम्स में उपचार

Vishnu Deo Sai: धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने शशिकांत से बात कर बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया और उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की। अब शशिकांत का रायपुर एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
10 Sep 2026, 03:09 PM
धमतरी
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Vishnu Deo Sai: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से धमतरी जिले के देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत की स्वास्थ्य संबंधी गंभीर स्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोमवार को शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने शशिकांत को बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन एवं जिला चिकित्सालय द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण और न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श के उपरांत शशिकांत भरत को बेहतर उपचार के लिए 9 सितंबर की शाम रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शशिकांत के उपचार के लिए चार लाख रुपए की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।

इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 4 लाख रुपए की सहायता

मुख्यमंत्री से दूरभाष पर हुई बातचीत के दौरान शशिकांत भरत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हालचाल पूछना और बेहतर उपचार के लिए एम्स में व्यवस्था कराने के साथ चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत करना उनके और उनके परिवार के लिए बड़ी उम्मीद और संबल है। शशिकांत ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

सड़क हादसे के बाद बदली शशिकांत की जिंदगी

उल्लेखनीय है कि शशिकांत वर्ष 2016 में भटगांव आईटीआई में अध्ययनरत थे। 11 नवंबर 2016 को ग्राम दुगली के पास सड़क दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद सर्वाइकल संबंधी समस्या के कारण उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता प्रभावित हुई। शशिकांत के अनुसार, दुर्घटना के बाद वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। लंबे समय से विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। उनके उपचार में धमतरी और रायपुर सहित अन्य स्थानों के अस्पतालों में भी उपचार कराया गया है।

एम्स में बेहतर उपचार से जगी नई उम्मीद

मुख्यमंत्री की पहल से अब शशिकांत को एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकीय उपचार मिलने की नई उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन द्वारा भी उनके उपचार के संबंध में आवश्यक समन्वय एवं नियमानुसार सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए एक जरूरतमंद नागरिक की पीड़ा का संज्ञान लेकर सीधे संवाद करना और उपचार के लिए तत्काल सहयोग उपलब्ध कराना शासन की संवेदनशीलता, मानवीय सरोकार और जरूरतमंद नागरिकों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें