Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7…
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7-D थिएटर से लेकर प्लेनेटेरियम तक होंगी आधुनिक सुविधाएं

Vishnu Deo Sai: नवा रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी की स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। यहां 7-D थिएटर, प्लेनेटेरियम, स्पेस गैलरी, टाइम मशीन सिम्युलेटर और AI गैलरी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

स
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 01:06 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ ही आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग जनकल्याण और राज्य के विकास में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में प्रस्तावित साइंस सिटी की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित साइंस सिटी में 7-डी थिएटर, टाइम मशीन सिम्युलेटर, प्लेनेटेरियम, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलेरी, ऑन एयर विज्ञान पार्क, द ग्रीन गार्डियन, स्पेस ओडिसी, साइंस ऑन स्फीयर, डिजिटल पैनोरमा, प्लेनेटोरियम, ऑडिटोरियम, रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित किए जाएंगे। इससे बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों को विज्ञान के जटिल सिद्धांतों और आधुनिक तकनीकों को सरल, रोचक एवं अनुभवात्मक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। 

विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक लैब की सुविधाएं

उप मुख्यमंत्री एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री विजय शर्मा ने विज्ञान के नवाचारों और विभाग के नवाचारी कार्यों का लाभ राज्य के लोगों तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी से प्रदेश के विज्ञान में अभिरुचि लेने वाले लोगों को लाभ होगा और यह राज्य में पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सिकॉस्ट) में स्थापित विभिन्न केन्द्रीय प्रयोगशालाओं को प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जोड़कर विद्यार्थियों को इनका लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जिससे प्रदेश के युवा वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने समर साइंस कैम्प के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की। बैठक में विज्ञान केंद्र में स्थापित की जा रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) गैलरी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही सूरजपुर जिले के मायापुर में कर्क रेखा गुजरने वाले क्षेत्र में प्रस्तावित एस्ट्रो साइंस पार्क के निर्माण के संबंध में भी चर्चा हुई। 

वैज्ञानिक अनुसंधान से विकास कार्यों को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने विभाग की स्ववित्तपोषण की संभावनाओं को बढ़ाने तथा वैज्ञानिक अनुसंधान, खोजों और तकनीकी परियोजनाओं का व्यावहारिक लाभ राज्य को दिलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास, पर्यावरण, राजस्व सहित शासन के विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं के अनुरूप परियोजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन, निर्माण कार्यों की प्रगति की निगरानी, राजस्व निरीक्षण, भू-अभिलेखों के प्रबंधन तथा भूमि उपयोग के आकलन जैसे कार्यों में आधुनिक वैज्ञानिक एवं तकनीकी संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी संस्थाओं और फर्मों को भी आवश्यक वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने को कहा। बैठक में बौद्धिक संपदा अधिकारों के संबंध में सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। 

दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी विज्ञान बस

CM साय ने प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं, शोधकर्ताओं एवं नवाचार करने वाले लोगों को पेटेंट सहित विभिन्न बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने की प्रक्रियाओं में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उनकी वैज्ञानिक खोजों और मौलिक विचारों को संरक्षण एवं उचित पहचान मिल सके। बैठक में प्रदेश के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलित विज्ञान जागरूकता बस के संचालन पर भी चर्चा हुई। इसके माध्यम से बच्चों एवं आम नागरिकों तक वैज्ञानिक प्रयोगों, आधुनिक तकनीकों और विज्ञान से जुड़ी रोचक जानकारियां पहुंचाने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रशांत कविश्वर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें