Friday, 10 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी ईरान में बड़े धमाके : बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास सैन्य ठिकानों पर हमला, अमेरिका का इनकार, खाड़ी में भारी तनाव कोरोना की वापसी : कोविड से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आंध्र प्रदेश में बढ़ी चिंता बड़ी सफलता : 23.79 किलो गांजा केस का फरार आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार कार्रवाई : बस का इंतजार कर रहे तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे सड़क पर उतरे पालक : शिक्षकों की कमी पर जम्हारी स्कूल में तालाबंदी, पालक-विद्यार्थियों का प्रदर्शन एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी ईरान में बड़े धमाके : बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास सैन्य ठिकानों पर हमला, अमेरिका का इनकार, खाड़ी में भारी तनाव कोरोना की वापसी : कोविड से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आंध्र प्रदेश में बढ़ी चिंता बड़ी सफलता : 23.79 किलो गांजा केस का फरार आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार कार्रवाई : बस का इंतजार कर रहे तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे सड़क पर उतरे पालक : शिक्षकों की कमी पर जम्हारी स्कूल में तालाबंदी, पालक-विद्यार्थियों का प्रदर्शन
W 𝕏 f
होम महासमुंद वारंटी गिरफ्तार : महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान, …
महासमुंद पुलिस का वारंटी अभियान
महासमुंद पुलिस का वारंटी अभियान
महासमुंद

वारंटी गिरफ्तार : महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान, 6 दिन में 150 वारंट तामील

महासमुंद पुलिस ने 3 से 8 जून तक विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की। छह दिनों में 29 स्थायी और 121 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 150 वारंटों का निष्पादन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
10 Jul 2026, 08:10 AM
महासमुंद
अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 3 से 8 जून तक चले छह दिवसीय अभियान में पुलिस ने जिलेभर में कार्रवाई करते हुए कुल 150 वारंटों का निष्पादन किया। 
इनमें 29 स्थायी वारंट और 121 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान स्थानीय न्यायालयों के साथ ही अन्य जिलों के न्यायालयों से जारी वारंटों पर भी कार्रवाई की गई। तामील किए गए स्थायी वारंटों में आबकारी एक्ट के 12 प्रकरण, गाली-गलौज व मारपीट के 5, एनआईए के 7, दुर्घटना के 3, चोरी के 1 और महिला संबंधी अपराध का 1 मामला शामिल है। 

अनुविभागवार वारंटों पर कार्रवाई

महासमुंद अनुविभाग में थाना कोतवाली से 5 गिरफ्तारी वारंट, तुमगांव से 11 गिरफ्तारी वारंट और खल्लारी से 2 स्थायी एवं 5 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई। बागबाहरा अनुविभाग में थाना बागबाहरा से 12 स्थायी और 9 गिरफ्तारी वारंट, कोमाखान से 9 गिरफ्तारी वारंट तथा तेंदुकोना से 1 स्थायी और 7 गिरफ्तारी वारंटों का निष्पादन किया गया। पिथौरा अनुविभाग में थाना पिथौरा से 5 स्थायी और 16 गिरफ्तारी वारंट, सांकरा से 2 स्थायी और 10 गिरफ्तारी वारंट तथा पटेवा से 1 स्थायी वारंट की तामील हुई। 

फरार आरोपियों को पकड़कर किया कोर्ट में पेश

सरायपाली अनुविभाग में थाना बसना से 3 स्थायी और 16 गिरफ्तारी वारंट, सरायपाली से 2 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट, सिंघोड़ा से 1 स्थायी और 26 गिरफ्तारी वारंट तथा बलौदा से 2 गिरफ्तारी वारंटों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने न्यायालयों से जारी स्थायी, गिरफ्तारी, जमानती वारंट और समनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों और कानून व्यवस्था बिगाडऩे वाले तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें