Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Yogi Adityanath: मां को अंतिम विदाई देते हुए भावु…
CM Yogi bidding a final farewell to Ma Savitri Devi (Image Source: social media)
CM Yogi bidding a final farewell to Ma Savitri Devi (Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Yogi Adityanath: मां को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए सीएम योगी, नम आंखों से पार्थिव शरीर को दिया कंधा, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार को सीएम योगी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां मां के अंतिम दर्शन करते समय वे भावुक हो गए। उन्होंने मां की अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। हरिद्वार के चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 11:28 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
पौड़ी गढ़वाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन करते समय खुद को संभाल नहीं पाए और बेहद भावुक नजर आए। शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में उनकी मां का निधन हो गया था। शनिवार सुबह सीएम योगी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। मां के पार्थिव शरीर को देखते ही उनकी आंखें भर आईं और वे अपने आंसू पोंछते दिखाई दिए। पंचूर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। अब सावित्री देवी की अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडीघाट के लिए निकल चुकी है, जहां सुबह करीब 11:30 बजे पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम संस्कार के तुरंत बाद लखनऊ लौटेंगे मुख्यमंत्री 

मां को अंतिम विदाई देने के बाद सीएम योगी अपने पूर्व निर्धारित सरकारी कार्यक्रमों के तहत सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। आज शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक लखनऊ में 'कौशल दीक्षांत समारोह' आयोजित होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

गोरखपुर के कार्यक्रम के दौरान मिली थी दुखद खबर 

गौरतलब है कि सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे उन्होंने पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। जिस वक्त परिवार की ओर से यह दुखद सूचना मिली, उस समय सीएम योगी गोरखपुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें