Wednesday, 12 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर: तेलीबांधा में बेकाबू कार ने मवेशियों को मारी टक्कर, चार गायों की मौत गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं रफ्तार का कहर: तेलीबांधा में बेकाबू कार ने मवेशियों को मारी टक्कर, चार गायों की मौत गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं
W 𝕏 f
होम दुर्ग गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद …
दुर्ग में युवक की मौत
दुर्ग में युवक की मौत
🔴 BREAKING दुर्ग

गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद

दुर्ग में गर्लफ्रेंड के घर शराब पार्टी के बाद 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाद के बाद युवक छत पर बेसुध मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Aug 2026, 01:35 PM
दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया था, जहां दोस्तों के साथ शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवक घर की छत पर बेसुध हालत में मिला। उसे बचाने के लिए गर्लफ्रेंड ने सीपीआर भी दिया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने घटना के समय घर में मौजूद लोगों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय सिद्धांत दान सोमवार रात अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय घर में अंजलीना के अलावा रायगढ़ निवासी उसकी सहेली निमिषा, निमिषा का बॉयफ्रेंड गौरव और बोरसी की ग्रेसी भी मौजूद थीं। 

विवाद के दौरान गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़

बताया जा रहा है कि रात में सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान सिद्धांत और अंजलीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब के नशे में सिद्धांत ने अंजलीना से गाली-गलौज की। इसके बाद अंजलीना ने उसे थप्पड़ मार दिया। विवाद के बाद सिद्धांत नाराज होकर घर की छत पर चला गया। कुछ देर बाद अंजलीना उसे देखने छत पर पहुंची। वहां सिद्धांत बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। उसे इस हालत में देखकर घर में मौजूद अन्य लोगों को भी बुलाया गया। सिद्धांत को होश में लाने के लिए अंजलीना ने सीपीआर दिया, लेकिन उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सिद्धांत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घटना की सूचना मिली। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना के समय घर में मौजूद अंजलीना, निमिषा, गौरव और ग्रेसी से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। सिद्धांत छत पर किन परिस्थितियों में बेसुध हुआ और उसकी मौत की वजह क्या थी, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक की मौत को लेकर किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें