📅 Friday, 24 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
मीना का तेल खजाना :  कूटनीति का नया खेल, भारत-चीन करीब, ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल रायगढ़ में सनसनी : जमीन विवाद में रिश्तेदार ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार साइबर सुरक्षा सवाल : डिजिटल सिग्नेचर की नकल कर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी, रायपुर सचिवालय में हड़कंप चायपत्ती गिरोह :  नकली ब्रांडेड पैकेट बनाकर बाजार में खपाने वाले दस आरोपी गिरफ्तार बढ़ेगी गर्मी : अगले 3 दिनों में तापमान 2–3°C तक चढ़ने के आसार, कई जिलों में लू के अलर्ट IPL 2026 : मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर संकट, हार्दिक पंड्या की जगह कौन संभालेगा कमान? मीना का तेल खजाना :  कूटनीति का नया खेल, भारत-चीन करीब, ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल रायगढ़ में सनसनी : जमीन विवाद में रिश्तेदार ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार साइबर सुरक्षा सवाल : डिजिटल सिग्नेचर की नकल कर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी, रायपुर सचिवालय में हड़कंप चायपत्ती गिरोह :  नकली ब्रांडेड पैकेट बनाकर बाजार में खपाने वाले दस आरोपी गिरफ्तार बढ़ेगी गर्मी : अगले 3 दिनों में तापमान 2–3°C तक चढ़ने के आसार, कई जिलों में लू के अलर्ट IPL 2026 : मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर संकट, हार्दिक पंड्या की जगह कौन संभालेगा कमान?
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे समलू मरकाम, गंभीर कैंसर पीड़िता…
एम्बुलेंस बुलवा कर पीड़िता को जिला अस्पताल में किया भर्ती
एम्बुलेंस बुलवा कर पीड़िता को जिला अस्पताल में किया भर्ती
छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट पहुंचे समलू मरकाम, गंभीर कैंसर पीड़िता पत्नी को एम्बुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल, रायपुर रेफर की तैयारी

छत्तीसगढ़ के कांटाबहरा (नगवाही) निवासी समलू मरकाम अपनी पत्नी कपूरा मरकाम को, जो चौथे चरण के थायराइड कैंसर से गंभीर रूप से पीड़ित हैं, बाइक पर लिटाकर इलाज के लिए कलेक्ट्रेट लेकर पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तुरंत एम्बुलेंस भेजकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और रायपुर रेफर करने के निर्देश दिए। पीड़िता का पहले भी रायपुर, एम्स, डीकेएस और टाटा मेमोरियल मुंबई सहित कई अस्पतालों में इलाज हो चुका है, जहां उन्हें कीमोथेरेपी दी गई थी। स्वास्थ्य फिर बिगड़ने पर उन्हें दोबारा भर्ती कर आगे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Apr 2026, 11:36 AM
📍 रायपुर
काटाबहरा (नगवाही) निवासी समलू मरकाम जिनकी पत्नी कपूरा मरकाम थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित है और चलने फिरने में असमर्थ है। उन्हें बाइक में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मामला संज्ञान में आते ही तत्काल एम्बुलेंस बुलवा कर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपचार के लिए निर्देशित किया। महिला को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में एडमिट करवाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर को ग्राम कांटाबहरा (नगवाही) के समलु मरकाम द्वारा थायराइड कैंसर पीड़ित पत्नी कपूरा मरकाम को उपचार के लिए बाइक में लिटा कर उपचार के लिए ले जाने की सूचना संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम 12 नवंबर को पीड़िता के घर पहुंची और उसे 108 एम्बुलेंस में बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर भेजा गया। यहां महिला को कैंसर रिसर्च युनिट में भर्ती कराया गया है जहां कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज हुआ। 

निवास स्थान पर जाकर निरीक्षण 

उन्होंने आगे बताया कि पूर्व में पीड़िता के स्वास्थ्य समस्या की जानकारी मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेगांखार/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला विकासखण्ड बोड़ला स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा पीड़ित कपूरा मरकाम पति समलू मरकाम के ग्राम काटाबहरा (नगवाही) के निवास स्थान पर जाकर निरीक्षण करने पर पाया गया कि समलू मरकाम द्वारा अपनी पत्नी कपूरा मरकाम के गले का गांठ में दर्द होने पर प्राथ. स्वा. रेगांखर जंगल में ईलाज के लिए ले जाया गया। 

बीमारी के संबंध में चर्चा

वहां पदस्थ डाक्टर द्वारा जिला स्वासस्थ्य विभाग के अधिकारियों से मरीज के बीमारी के संबंध में चर्चा कर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया। जहां वर्ष 2024 में एक वर्ष तक एम्स, मेकाहारा तथा डीकेएस अस्पताल सहित कुछ निजी अस्पतालों में ईलाज चला। इसके पश्चात जनवरी 2025 में टाटा मेमोरियल मुंबई में एक माह तक ईलाज चला। वहां से ईलाज उपरांत घर लाया गया। 

स्वास्थ्य खराब अस्पताल में भर्ती 

पीड़िता की परेशानी पुनः बढ़ने पर उन्हें 12 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास ईलाज के लिए ले जाया गया। जहां वे 12 और 13 नवंबर को मेकाहारा में भर्ती रही और 14 से 19 नवंबर 2025 तक एम्स में भर्ती कर कीमोथेरेपी दी गई। जिसके पश्चात 20 नवंबर को मरीज को वापस घर लाया गया। जिसके पश्चात घर पर रहकर वह स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। जिसके पश्चात महिला को आज फिर स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उन्हें रायपुर में एडमिट करवाया जाएगा।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें