Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम देश कौशांबी में जमीन विवाद: बेटों ने पिता की कुल्हाड़…
मौके पर पहुची पुलिस
मौके पर पहुची पुलिस
देश

कौशांबी में जमीन विवाद: बेटों ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की

कौशांबी जिले के अजरौली गांव में 60 वर्षीय नाथन सरोज की उनके ही बेटों झुरई और लवलेश ने जमीन के बंटवारे को लेकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। नाथन सरोज की दो पत्नियाँ थीं; पहली पत्नी से दो बेटे और दूसरी पत्नी से एक बेटा राहुल। पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के बेटे को सवा बीघा जमीन दे दी थी, जिससे पहली पत्नी के बेटे नाराज थे। हत्या के बाद बेटों ने शव छिपाने का प्रयास किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपियों की तलाश जारी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 29 Mar 2026, 11:28 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
कौशांबी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
यूपी के कौशांबी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां जमीन के बंटवारे को लेकर कलयुगी बेटों ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. यह मामला महेवा घाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव का है. जहां के रहने वाले 60 वर्षीय नाथन सरोज की उनके ही सगे बेटों ने कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि नाथन सरोज ने दो शादियां की थीं. पहली पत्नी कलूटिया से उनके दो बेटे झुरई और लवलेश हैं, जबकि दूसरी पत्नी सावित्री से एक बेटा राहुल है. पुलिस के मुताबिक नाथन सरोज के पास करीब चार बीघा जमीन थी. उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी के बेटे राहुल को सवा बीघा जमीन दे दी थी. इसी बात को लेकर पहली पत्नी के बेटे झुरई और लवलेश नाराज चल रहे थे और पिता से उनका लगातार विवाद हो रहा था. 
हत्या कर मौके से फरार 
बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते दोनों बेटों ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेश कुमार, एडिशनल एसपी राजेश सिंह, महेवा घाट थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है मामले में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अजरौली गांव में एक 60 वर्षीय व्यक्ति थे. उनके सगे बेटों ने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी. पीड़ित की दो पत्नियों थीं. एक पत्नी के दो लड़के थे और एक पत्नी के एक लड़का था. उनके नाम जो जमीन थी, उसमें से सवा बीघा उन्होंने दूसरी पत्नी के नाम कर दी थी. इसी बात से नाराज होकर बेटों ने निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद बेटों ने डेड बॉडी को छिपाने का भी काम किया. फिलहाल मामले में अन्य कार्रवाई जारी है.

घटना का सार

  • स्थान: महेवा घाट थाना क्षेत्र, अजरौली गांव, कौशांबी, उत्तर प्रदेश
  • शिकार: 60 वर्षीय नाथन सरोज
  • घटना: उनके ही सगे बेटों ने कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी
  • हत्या का कारण: जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद
  • पहली पत्नी कलूटिया से दो बेटे: झुरई और लवलेश
    • दूसरी पत्नी सावित्री से एक बेटा: राहुल
  • जमीन का बंटवारा: कुल लगभग 4 बीघा जमीन में से सवा बीघा दूसरी पत्नी के बेटे राहुल को दे दिया गया
  • संघर्ष: पहली पत्नी के बेटे झुरई और लवलेश इस बात से नाराज थे और पिता से लगातार विवाद कर रहे थे
  • पोस्ट घटना: बेटों ने पिता की हत्या के बाद शव को छिपाने का प्रयास किया
  • पुलिस कार्रवाई: एसपी राजेश कुमार, एडिशनल एसपी राजेश सिंह, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचे, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें