Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : कार्बन फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण धमाका, आग की चपेट में पूरा कारखाना, कई मजदूरों के झुलसने की खबर खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव बड़ा खुलासा : 3 साल से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, फिर भी हर महीने मिलती रही सैलरी NEET विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग हादसा : कार्बन फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण धमाका, आग की चपेट में पूरा कारखाना, कई मजदूरों के झुलसने की खबर खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव बड़ा खुलासा : 3 साल से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, फिर भी हर महीने मिलती रही सैलरी NEET विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ खाद-बीज संकट : किसानों का हल्लाबोल, भानसोज सोसायट…
खाद-बीज संकट को लेकर भानसोज सोसायटी में प्रदर्शन करते किसान
खाद-बीज संकट को लेकर भानसोज सोसायटी में प्रदर्शन करते किसान
छत्तीसगढ़

खाद-बीज संकट : किसानों का हल्लाबोल, भानसोज सोसायटी का घेराव

खाद, बीज और डीजल की किल्लत से नाराज किसानों ने शुक्रवार को भानसोज सोसायटी का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि खेती के समय सोसायटियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध नहीं है, जिससे बोआई प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खाद-बीज और डीजल की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
15 May 2026, 04:17 PM
आरंग

खेती के सीजन से पहले खाद, बीज और डीजल की किल्लत से परेशान किसानों का आक्रोश शुक्रवार को भानसोज सोसायटी में खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने सोसायटी का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने से खेती प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। आंदोलन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसानों का कहना था कि सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है। किसान सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। वहीं डीजल की कमी ने खेती की तैयारियों को और मुश्किल बना दिया है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो बोआई प्रभावित हो सकती है।

सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन में शामिल जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता वतन चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान खाद, बीज और डीजल के लिए भटकने मजबूर हैं। खेती का सबसे अहम समय चल रहा है, लेकिन सरकार किसानों की परेशानी समझने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर किसान संकट से जूझ रहे हैं। किसान घंटों लाइन में लग रहे हैं, लेकिन जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा है।

बोनस का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा

वतन चंद्राकर ने अपने संबोधन में वर्ष 2015-16 के बोनस भुगतान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय का परिणाम भाजपा को पहले भी भुगतना पड़ा है। अब फिर खाद-बीज और पेट्रोल-डीजल का कृत्रिम संकट पैदा कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में भाजपा को गांवों में भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। किसानों का धैर्य अब टूटने लगा है।

बढ़ती लागत से किसान परेशान

किसानों ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। खाद, बीज और डीजल के दाम बढ़ने से पहले ही किसान परेशान हैं, ऊपर से समय पर संसाधन नहीं मिलने से आर्थिक संकट और गहरा रहा है। किसानों का कहना था कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो इसका असर पूरे खरीफ सीजन पर पड़ेगा।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सहकारी बैंक अध्यक्ष जगमोहन यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने, डीजल संकट दूर करने और किसानों को राहत देने की मांग की गई।

आंदोलन में किसान हरि बंजारे, संजीव चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, सुखित साहू, मोहन साहू, दौलत साहू, दुलार बंजारे, लुमेश चंद्राकर, उत्तम टंडन, हिरेश चंद्राकर, निलेश साहू, ओमकार, भगत लहरी, महेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें