Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम देश गर्मी के साथ जहरीली हवा का डबल अटैक, हीट वेव का अ…
लोग ढंक कर चल रहे
लोग ढंक कर चल रहे
देश

गर्मी के साथ जहरीली हवा का डबल अटैक, हीट वेव का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 22 Apr 2026, 02:38 PM · अपडेट: 08 May 2026, 06:58 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
एनसीआर के लोगों के लिए मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जहां मार्च में फरवरी जैसी हल्की ठंडक का एहसास हुआ था, वहीं अब अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 22 और 23 अप्रैल को तापमान बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 24 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों दोपहर और शाम दोनों समय हीट वेव की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है।
हालांकि 25 और 26 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दिनों अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बावजूद गर्मी से राहत सीमित ही रहने की उम्मीद है।
गर्मी के साथ-साथ वायु गुणवत्ता भी लोगों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन रही है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 224 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। अशोक विहार में 173, बवाना में 196 और चांदनी चौक में 162 एक्यूआई दर्ज किया गया। नोएडा में भी हालात बेहतर नहीं हैं। सेक्टर-1 में एक्यूआई 197, सेक्टर-125 में 171, सेक्टर-62 में 147 और सेक्टर-116 में 160 दर्ज किया गया।
वहीं गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 301 पहुंच गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा वसुंधरा में 195, संजय नगर में 189 और इंदिरापुरम में 168 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। स्पष्ट है कि एनसीआर की जनता इस समय दोहरी मार झेल रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें