Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम महासमुंद चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 5.95 लाख का सामान…
जब्त समान के साथ आरोपी
जब्त समान के साथ आरोपी
महासमुंद

चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 5.95 लाख का सामान बरामद

बसना थाना क्षेत्र में 27 मार्च 2026 को घासी राम पटेल के घर चोरी हुई थी, जिसमें लगभग 5.95 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात गायब हो गए। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी सिलास सागर (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गया पूरा माल बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के मनोवैज्ञानिक तरीकों से यह सफलता हासिल हुई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आम जनता का भरोसा बढ़ा है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 31 Mar 2026, 12:41 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद/बसना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बसना थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर 6 लाख रुपये नगद एवं लाखों की ज्वेलरी चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि चोरी गया पूरा माल भी शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की अहम भूमिका रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी घासी राम पटेल (67 वर्ष), निवासी सिरको बांधपारा, थाना बसना, ने 28 मार्च 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
उन्होंने बताया कि 27 मार्च की सुबह करीब 10 बजे वे पदमपुर (ओडिशा) चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी ग्राम केशरीपुर गई हुई थीं। इसी दौरान घर सूना पाकर अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया। शाम को जब उनकी पत्नी घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। पीछे जाकर देखने पर दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और लोहे की आलमारी टूटी हुई थी। 
आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम गायब थे। चोरी गए सामान में करीब 25 ग्राम सोने के जेवर (माला व कर्णफूल) जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये, 40 ग्राम चांदी के जेवर (पायल, बिछिया, अंगूठी) जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये तथा नगद 5 लाख 15 हजार रुपये शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 5 लाख 95 हजार रुपये की चोरी की गई थी।
आरोपी ने स्वीकारा अपराध 
मामले की गंभीरता को देखते हुए बसना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305 एवं 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर मुखबिरों से सूचना जुटाई गई तथा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा अपनाए गए मनोवैज्ञानिक तरीकों के सामने आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया।
कार्यवाई की सराहना 
 गिरफ्तार आरोपी का नाम सिलास सागर (25 वर्ष), निवासी ग्राम सिरको, थाना बसना, जिला महासमुंद है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने के कर्णफूल, चांदी के पायल, बिछिया, अंगूठी सहित नगद 5 लाख 15 हजार रुपये जब्त किए हैं। बसना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से आम लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ
घटना का विवरण
  • पीड़ित: घासी राम पटेल (67 वर्ष), निवासी सिरको बांधपारा, थाना बसना
  • दिनांक और समय: 27 मार्च 2026 की सुबह
  • स्थान: सिरको, थाना बसना, जिला महासमुंद
चोरी का माल:
  • 25 ग्राम सोने के जेवर (माला और कर्णफूल), मूल्य लगभग 50,000 रुपये
  • 40 ग्राम चांदी के जेवर (पायल, बिछिया, अंगूठी), मूल्य लगभग 30,000 रुपये
  • नगद राशि 5,15,000 रुपये
कुल मूल्य: लगभग 5,95,000 रुपये
गिरफ्तारी
  • आरोपी: सिलास सागर (25 वर्ष), निवासी ग्राम सिरको, थाना बसना
  • जप्त किया गया सामान: सोने के कर्णफूल, चांदी के पायल, बिछिया, अंगूठी और नगद 5,15,000 रुपये
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें