Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम : 22 गिर…
अतिक्रमण की कोशिश के दौरान वन विभाग की कार्रवाई
अतिक्रमण की कोशिश के दौरान वन विभाग की कार्रवाई
छत्तीसगढ़

टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम : 22 गिरफ्तार, वन विभाग की सख्ती जारी

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी कोर क्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण की कोशिश नाकाम करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी जंगल की जमीन साफ कर कब्जा करने और खेती के लिए तैयार करने में जुटे थे, जिससे वन्यजीवों के आवास पर खतरा था। इससे पहले महासमुंद और धमतरी में भी वन विभाग ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 26 Apr 2026, 02:04 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 05:58 PM
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। शुक्रवार सुबह सीतानदी (कोर) रेंज के घुरवाड़ क्षेत्र में दबिश देकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी जंगल में अवैध कब्जे की तैयारी कर रहे थे और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचा रहे थे। वन अमले की टीम को जैसे ही अतिक्रमण की सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जंगल की जमीन को साफ कर खेती योग्य बनाने की कोशिश में जुटे थे। कई स्थानों पर पेड़ों की कटाई के संकेत भी मिले हैं, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने का खतरा था।

कोर एरिया में बढ़ा खतरा, वन्यजीवों पर असर

सीतानदी का यह इलाका टाइगर रिजर्व का कोर जोन है, जहां मानव गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहती हैं। ऐसे में यहां अतिक्रमण की कोशिश न केवल गैरकानूनी है, बल्कि वन्यजीवों के अस्तित्व के लिए भी गंभीर खतरा है। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो दिन पहले महासमुंद में भी बड़ी कार्रवाई

वन भूमि पर कब्जे के मामलों में हाल के दिनों में तेजी आई है। दो दिन पहले महासमुंद जिले में वन विभाग ने 94 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान 52 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, तमोरा बीट के कक्ष क्रमांक 95 और 96 आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा था। आरोपी जमीन को समतल कर खेती के लिए तैयार कर रहे थे।

धमतरी में भी चला था अभियान

इससे पहले धमतरी जिले में भी वन विभाग ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र के वनखंड क्रमांक 169, पालगांव-गोंदलानाल क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था।

लगातार सख्ती का संकेत

वन विभाग की लगातार कार्रवाई से साफ है कि अब वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टाइगर रिजर्व और आरक्षित वनों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें