Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम महासमुंद डीईओ के लिखित आश्वासन पर शिक्षक फेडरेशन का घेराव …
महासमुंद

डीईओ के लिखित आश्वासन पर शिक्षक फेडरेशन का घेराव टला, 20 अप्रैल तक पदोन्नति आदेश का भरोसा

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक फेडरेशन ने डीईओ के साथ चर्चा के बाद 27 मार्च का प्रस्तावित घेराव स्थगित कर दिया। डीईओ ने 20 अप्रैल 2026 तक काउंसलिंग सहित पदोन्नति आदेश जारी करने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण का लिखित आश्वासन दिया है। संगठन की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा मिला है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 27 Mar 2026, 10:54 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के घेराव की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गुरुवार को डीईओ विजय कुमार लहरे और फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल के बीच चर्चा हुई और विभाग ने मांगों पर विचार करने के संबंध में लिखित आदेश जारी किया। इस आदेश के बाद 27 मार्च को प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ से विभिन्न मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डीईओ ने लिखित आश्वासन दिया है कि तकनीकी समस्याओं को सुलझाकर 20 अप्रैल 2026 तक काउंसलिंग सहित पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। साल 2024-25 के लिए पात्र आवेदनकर्ताओं को तत्काल परीक्षा अनुमति आदेश जारी करने और अपात्र आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित बीईओ को दिए गए हैं। 
घेराव स्थगित करने का निर्णय 
संगठन की अन्य विभागीय मांगों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई, जिस पर विभाग ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। जिलाध्यक्ष चंद्राकर ने बताया कि डीईओ द्वारा हमारी जायज मांगों पर लिखित आदेश और समय-सीमा तय करने के बाद हमने घेराव स्थगित करने का निर्णय लिया है। हमें उम्मीद है कि तय समय के भीतर शिक्षकों को उनके हक की पदोन्नति मिल जाएगी। इस मौके पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सिराज बक्श, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बघेल, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, जिला महामंत्री विजय राजपूत, संयुक्त सचिव भूपेंद्र दीवान, सार्वेन्द्र महानदिया, अनिल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें