Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके…
AI Photo
AI Photo
छत्तीसगढ़ Featured

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चपिया में 19 वर्षीय नवविवाहिता रामकुमारी विश्वकर्मा की शादी के महज एक माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर मिला। मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति पर प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 08:07 PM · अपडेट: 10 May 2026, 09:33 PM
बसना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चपिया में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चपिया निवासी 19 वर्षीय रामकुमारी विश्वकर्मा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है। रामकुमारी की शादी महज एक माह पूर्व 25 मार्च 2026 को ग्राम महाराजी (गिरौदपुरी धाम) निवासी जीतराम विश्वकर्मा की पुत्री का विवाह ग्राम चपिया निवासी नारद विश्वकर्मा के साथ धूमधाम से हुआ था।

शादी के बाद से ही सामने आ रही थीं शिकायतें

परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ ही दिनों बाद रामकुमारी ने अपने मायके में फोन कर बताया था कि उसका पति रात में घर पर नहीं रहता और अक्सर बाहर रहता है। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया था कि पति उसके साथ ठीक से बात नहीं करता और विरोध करने पर मारपीट करता है। मायके पक्ष का कहना है कि बेटी लगातार परेशान थी और कई बार उसने ससुराल में रहने से इनकार भी किया था।

समझाइश के बाद भी नहीं बदले हालात

मायके पक्ष के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पिता जीतराम विश्वकर्मा अपने परिजनों के साथ ग्राम चपिया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दामाद और उसके परिवार को समझाइश दी थी। उस समय नारद विश्वकर्मा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में सुधार का आश्वासन दिया था। इसके बाद परिजन बेटी को समझाकर वापस लौट गए थे, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी रामकुमारी लगातार परेशान रही और बीच-बीच में घर में कलह और मारपीट की शिकायत करती रही।


घर में मिला शव, अस्पताल में घोषित किया गया मृत

घटना वाले दिन सुबह परिजनों को सूचना मिली कि रामकुमारी ने घर के अंदर फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन तब तक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया जा चुका था। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फांसी के मामलों में शरीर की स्थिति और परिस्थितियां अलग होती हैं, जबकि मौके की स्थिति संदेह पैदा करती है। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दामाद को छोड़कर ससुराल के अन्य सदस्य सामान्य व्यवहार के थे, लेकिन पति पर नशे की आदत, मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर बसना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है, इसलिए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार प्रकृति सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत विवेचना के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें