📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ पुलिस का सख्त अभियान: अवैध शराब और जुआ पर बड़ी का…
छत्तीसगढ़

पुलिस का सख्त अभियान: अवैध शराब और जुआ पर बड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव पुलिस ने सट्टा और अवैध शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

शराब के साथ आरोपी
शराब के साथ आरोपी
कीर्तिमान डेस्क
08 Apr 2026, 10:49 AM
📍 दुर्ग
राजनांदगांव पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'जीरो टॉलरेंस' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बसंतपुर और सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टा खिलाने और अवैध शराब बेचने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार किया है।
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर फव्वारा चौक पर दबिश दी। यहां आरोपी देवेंद्र देवांगन (37 वर्ष, निवासी चिखली) को मोबाइल के माध्यम से सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
उसके पास से सैमसंग गैलेक्सी S-22 मोबाइल और 1,440 रुपए नगद जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
शराब बेचते गिरफ्तार
इसी थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल चौक के पास से आरोपी कुंदन साहू (42, निवासी संबलपुर) को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 1,600 रुपए है। कुंदन साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई 
नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्ज़ेडर कीरो के पर्यवेक्षण में सिटी कोतवाली पुलिस ने भी कार्रवाई की। पुराना बस स्टैंड चौक के पास घेराबंदी कर अरविंद रंगारी (36, निवासी कैलाश नगर) को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा पट्टी, पेन, 560 रुपए नगद और एक रियलमी मोबाइल बरामद हुआ।
पुख्ता सबूत मिले 
मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप के जरिए सट्टा पट्टी के लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसी असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
सट्टा खिलाने पर गिरफ्तारी
  • अभियोगी: देवेंद्र देवांगन (37 वर्ष, चिखली निवासी)
  • स्थान: फव्वारा चौक
  • जब्त सामग्री: सैमसंग गैलेक्सी S-22 मोबाइल, 1,440 रुपए नगद
  • कानून: छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम
  • स्थिति: न्यायिक रिमांड
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?