Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बड़ी कार्रवाई: मोबाइल लोन के नाम पर 80 हजार की ठग…
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बड़ी कार्रवाई: मोबाइल लोन के नाम पर 80 हजार की ठगी करने वाला आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

मस्तूरी थाना क्षेत्र के चौकी मल्हार पुलिस ने मोबाइल लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से करीब 80 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी गोपी कश्यप को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़ित के नाम पर लोन स्वीकृत कर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव से दबिश देकर पकड़ा और उसके पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल भी जब्त किया। आरोपी से अन्य संभावित मामलों को लेकर पूछताछ जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Apr 2026, 12:40 PM
बिलाशपुर

बिलासपुर मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने मोबाइल लोन के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से ग्रामीण इलाकों के किराना दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को निशाना बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था।

मामले में प्रार्थी शिवकुमार राय, निवासी ग्राम चकरबेड़ा (मल्हार), ने चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके परिचित गोपी कश्यप उर्फ गोपी किशन (32 वर्ष), निवासी ग्राम धुर्वाकारी, थाना पचपेड़ी, ने उसे मोबाइल के माध्यम से लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने विश्वास में लेकर प्रार्थी के मोबाइल से ऑनलाइन लोन की प्रक्रिया पूरी करवाई और करीब 80,000 रुपये का लोन स्वीकृत करा लिया।

खाते की जांच

आरोप है कि लोन की राशि खाते में आते ही आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में पूरी रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली। जब प्रार्थी ने पैसे के बारे में पूछा तो आरोपी ने यह कहकर उसे गुमराह किया कि जल्द ही पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। बाद में जब प्रार्थी को शक हुआ और उसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र जाकर खाते की जांच कराई, तो सामने आया कि पूरी रकम पहले ही आरोपी द्वारा निकाल ली गई है।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी केवल इसी मामले में नहीं, बल्कि आसपास के अन्य दुकानदारों को भी पेटीएम बॉक्स सुधारने, ऑनलाइन सुविधा देने और लोन दिलाने के नाम पर इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। इससे उसके खिलाफ कई और शिकायतें सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

गांव से दबिश देकर गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी मस्तूरी एल.सी. मोहले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसका उपयोग ठगी की वारदातों में किया जाता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने और कितने लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह सहित चौकी मल्हार पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें