📅 Monday, 13 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम विदेश मन की बात: जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लि…
विदेश

मन की बात: जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल, कोरिया मॉडल की पीएम ने की सराहना

मन की बात के 132वें एपिसोड में नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल ‘आवा पानी झोंकी’ की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि जनभागीदारी से जल संरक्षण अब जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य में जल संरक्षण, मत्स्य पालन, फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, प्रदेश में पेट्रोलियम और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य होने की जानकारी देते हुए लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

मन की बात सुनते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मन की बात सुनते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कीर्तिमान ब्यूरो
29 Mar 2026, 01:30 PM
📍 रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 132वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों की सराहना की गई है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई इस प्रशंसा को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे जनभागीदारी की शक्ति का परिणाम बताया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और नवाचारों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, जिससे समाज में प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार होता है।
कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना उदाहरण
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोरिया जिले में किसानों द्वारा अपनाया गया ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल जल संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। इस पहल के तहत किसानों ने अपने खेतों में रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर वर्षा जल को सहेजने का कार्य किया है। इससे भूजल स्तर में सुधार हुआ है और यह मॉडल अब अन्य क्षेत्रों के लिए भी मार्गदर्शक बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस पहल की सराहना यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्य अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
जल संरक्षण बना जन आंदोलन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जल संरक्षण अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। छत्तीसगढ़ में भी इसे जनभागीदारी से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसमें सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
फिटनेस, मत्स्य पालन और खेलों पर भी जोर
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता, फिटनेस को बढ़ावा देने, शुगर सेवन में कमी लाने और खेलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने जैसे विषयों पर भी महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन सभी क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य
पश्चिम एशिया की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की।
जनभागीदारी से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को और सशक्त बनाते हुए छत्तीसगढ़ को जल-संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में नवाचार, सहभागिता और सुशासन के जरिए विकास की नई दिशा तय की जा रही है। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्णा दास सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?