बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्नाक चौक में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सरस्वती स्टील के संचालक और डीएसपी के भाई पशुपतिनाथ मिश्रा पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बन्नाक चौक निवासी रेनु मिश्रा ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार उनके पति पशुपतिनाथ मिश्रा सरस्वती स्टील का व्यवसाय संचालित करते हैं। कुछ समय पहले व्यवसाय से जुड़े कार्य के चलते प्रेम मरकाम और उसकी पत्नी रोशनी यादव को घर के बाहर बने एक कमरे में रहने की अनुमति दी गई थी।घटना 17 मई की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है, जब पशुपतिनाथ मिश्रा बाहर निकले तो उन्हें कमरे के अंदर लड़का-लड़की के होने की आवाजें सुनाई दीं, जबकि कमरा बाहर से बंद था। शक होने पर उन्होंने प्रेम मरकाम को बुलाया। उसके आने के बाद ताला खोला गया, जहां एक युवक और युवती मौजूद मिले। युवक ने अपना नाम घनश्याम धनकर बताया।
पुलिस जांच में सामने आई नई जानकारी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस कमरे में घटना हुई, उसकी चाबी कर्मचारी प्रेम मरकाम अपने साथ बाजार गया था और उसने वह चाबी अपने एक परिचित को दे दी थी। उसी परिचित युवक द्वारा अपनी प्रेमिका/मंगेतर को लेकर कमरे का उपयोग किया गया था।बताया जा रहा है कि कारोबारी द्वारा टोके जाने और स्थिति सामने आने पर आरोपी खुद को अपमानित महसूस कर रहा था, जिसके बाद उसने चाकू लेकर वापस आकर हमला किया।पुलिस जांच में सामने आई नई जानकारी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस कमरे में घटना हुई, उसकी चाबी कर्मचारी प्रेम मरकाम अपने साथ बाजार गया था और उसने वह चाबी अपने एक परिचित को दे दी थी। उसी परिचित युवक द्वारा अपनी प्रेमिका/मंगेतर को लेकर कमरे का उपयोग किया गया था।बताया जा रहा है कि कारोबारी द्वारा टोके जाने और स्थिति सामने आने पर आरोपी खुद को अपमानित महसूस कर रहा था, जिसके बाद उसने चाकू लेकर वापस आकर हमला किया।

