Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा : 26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

व्यापम परीक्षा : 26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 4917 अभ्यर्थी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा 26 अप्रैल 2026 को महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक होगी, जिसमें 19 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4917 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Apr 2026, 10:26 AM
महासमुंद
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 26 अप्रैल  2026 को महासमुंद जिले में एक पाली में किया जाएगा। परीक्षा का समय प्रातः 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक निर्धारित है। जिसमें जिले के 19 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कुल 4917 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापम द्वारा परीक्षा का समय प्रातः 10ः00 बजे से रखा गया है। 
9ः30 बजे बंद हो जाएंगे गेट 
अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 9ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो जाएं, ताकि सत्यापन एवं सुरक्षा जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पैन कार्ड में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा, जिसके अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
आभूषण पहनना प्रतिबंधित
यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो परीक्षार्थी दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाकर आएं। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होना होगा। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित रहेगा। पैरों में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा तथा कानों में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना प्रतिबंधित रहेगा।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित
परीक्षा कक्ष में उत्तर लिखने के लिए केवल काले या नीले बॉल पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधे घंटे एवं समाप्ति के अंतिम आधे घंटे में कक्ष से बाहर जाना निषिद्ध रहेगा। अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। 
निर्देशों का पालन करने अपील 
धार्मिक अथवा सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले परीक्षार्थियों को सामान्य समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा तथा अतिरिक्त सुरक्षा जांच के उपरांत ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर सभी निर्देशों का पालन करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें