Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर सख्ती : अस्पताल जांच के घेरे में, एयर एंबुलेंस मा…
अपोलो अस्पताल बिलासपुर जांच कार्रवाई
अपोलो अस्पताल बिलासपुर जांच कार्रवाई
बिलासपुर

सख्ती : अस्पताल जांच के घेरे में, एयर एंबुलेंस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की जांच लगातार जारी है। रायपुर और बिलासपुर के 50 से ज्यादा अधिकारी अस्पताल के इलाज रिकॉर्ड, आय-व्यय, मरीज सुविधाओं और एंबुलेंस व्यवस्था की जांच कर रहे हैं। एयर एंबुलेंस मामले में लापरवाही के आरोप और पुराने फर्जी डॉक्टर प्रकरण को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jul 2026, 05:41 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 12:37 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

पिछले दो दिनों से रायपुर और बिलासपुर के 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी अस्पताल में जांच कर रहे हैं। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।  टीम मरीजों के इलाज की हिस्ट्री, आय-व्यय का रिकॉर्ड, अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा विवादों, एंबुलेंस सुविधा और प्रबंधन की कार्यप्रणाली की भी जांच की जा रही है। कांग्रेस पहले से ही अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाती रही है।

एयर एंबुलेंस मामले में लापरवाही

अपोलो अस्पताल से मरीज को एयरलिफ्ट नहीं किए जाने के मामले ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए थे। PWD विभाग में पदस्थ राजकुमार अग्रवाल कोलकाता से लौटने के बाद तबीयत खराब होने पर अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने 13 लाख रुपये खर्च कर हैदराबाद ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की थी।

एंबुलेंस नहीं मिलने से बिगड़ी हालत

8 जुलाई की शाम एयर एंबुलेंस बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मरीज को एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए डॉक्टर और एंबुलेंस की मांग की, लेकिन समय पर व्यवस्था नहीं हो सकी। परिवार मरीज को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को हैदराबाद ले जाने से मना कर दिया और उसे वापस अपोलो अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

फर्जी मामले को लेकर भी उठे थे सवाल

अपोलो अस्पताल में कार्यरत रहे फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन कैम का मामला भी जांच के घेरे में रहा है। आरोप था कि उसने खुद को कार्डियोलॉजिस्ट बताकर कई एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की थीं। इस मामले में करीब 27 मरीजों की मौत की बात सामने आई थी। हालांकि पुलिस जांच में अस्पताल प्रबंधन को क्लीन चिट दे दी गई थी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें